कायमगंज / फर्रुखाबाद 10 दिसंबर 2022
वैसे तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज की व्यवस्था आए दिन पटरी से उतरी हुई नजर आती है ।लेकिन जब बात ड्यूटी की हो और डॉक्टर अपने ड्यूटी कक्ष में ना बैठ कर मेडिकल परीक्षण जैसे कामों को भी ड्यूटी समय में अपने आवास पर ही निपटाते हो तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां लापरवाही का आलम किस हद तक व्याप्त हो चुका है। इसका ताजा उदाहरण उस समय सामने आया। जब कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव नरैनामऊ में हुई ट्रैक्टर की बैटरी चोर का चेहरा सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। कागजी औपचारिकताएं पूर्ण कराने के बाद अभियुक्त को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल कायमगंज लाया गया। लेकिन यहां डॉक्टर साहब अपनी ड्यूटी से ही नदारद थे। उधर अभियुक्त को समय सीमा के अंदर न्यायालय में पेश किया जाना था। इसलिए पुलिस की पहल हुई तो डॉक्टर साहब ने उसका मेडिकल परीक्षण कराने के लिए अभियुक्त को पुलिस से कहकर अपने आवास पर ही बुला लिया और वही उसकी चिकित्सीय परीक्षण की औपचारिकता की खाना पूरी करके काम निपटा दिया। यह नमूना इस बात का पक्का सबूत है कि इस सरकारी अस्पताल में शासकीय नियमों का कोई मतलब नहीं समझा जा रहा है।
इनसेट:-
जिस बैटरी चोरी के आरोपी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए नगर स्थित सीएचसी लाया गया था। उसके हाथ में हथकड़ी पड़ी थी। किंतु अस्पताल परिसर में लाने के बाद उसका चलान ले जाने वाले पुलिसकर्मी ने हथकड़ी के साथ वाली रस्सी मुलजिम के हाथ में लपेट दी और उसे खुला छोड़ दिया। मुलजिम के साथ बिल्कुल बेफिक्र सा दिख रहा पुलिसकर्मी चलता हुआ जा रहा था । ऐसी स्थिति में यदि आरोपी चाहता तो बहुत आराम से पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार भी हो सकता था। लेकिन अभियुक्त इस मामले में वफादार निकला और खुला होने के बावजूद भी उसने भागने का प्रयास नहीं किया । यदि वो चाहता तो भाग भी सकता था खैर सब कुछ ठीक-ठाक रहा। यह अच्छी बात है। लेकिन इसी तरह की लापरवाही यदि किसी दूसरे शातिर के साथ पुलिस अपनी आदत के अनुसार करती तो शायद वह शातिर भाग भी सकता था।
ब्यूरो रिपोर्ट – जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May