Uttar Pradesh news जापान करेगा यूपी में11 हजार करोड़ का निवेश

Picsart 26 02 26 20 02 23 214

Uttar Pradesh news  – सीएम योगी के जापान दौरे पर हुए करार के मुताबिक इस निवेश से कई क्षेत्रों में नई फैक्ट्रियां स्थापित होने की बढ़ी उम्मीद
साभार :-
(द एंड टाइम्स न्यूज )
लखनऊ/टोक्यो
उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जापान दौरा बेहद सफल साबित माना जा रहा है। दौरे के पहले ही दिन प्रदेश को करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिनके लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस निवेश से यूपी में नई फैक्ट्रियां लगेंगी, औद्योगिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। जापान की कई प्रतिष्ठित और बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापित करने और अपने कारोबार का विस्तार करने में गहरी रुचि दिखाई है।
निवेश समझौतों में जापान की दिग्गज कंपनी Kubota Corporation के साथ-साथ मिंडा कॉरपोरेशन, Japan Aviation Electronics Industry, Nagase & Co. Ltd. और Seiko Advance जैसी कंपनियां शामिल हैं।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ये कंपनियां ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश करेंगी। इससे प्रदेश में न केवल औद्योगिक आधार मजबूत होगा, बल्कि यूपी को ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ के मामले में भी नई पहचान मिलेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और पारदर्शी नीतियां उपलब्ध हैं। सरकार हर स्तर पर निवेशकों को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।जापान दौरे से मिले इस बड़े निवेश को लेकर प्रदेश सरकार उत्साहित है और इसे यूपी के औद्योगिक भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया जा रहा है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes