Farrukhabad news –दुकान में घुसा अनियंत्रित डंपर, चालक फरार; मृतकों में दो सगे व एक चचेरा भाई शामिल
फर्रुखाबाद। जनपद के कस्बा नवाबगंज के मुख्य चौराहे पर शनिवार देर रात एक बेकाबू डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर एक पेड़ को उखाड़ते हुए सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसा। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार देर रात जब कस्बे में सन्नाटा था, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार तीनों युवक डंपर के पहियों के नीचे आ गए। टक्कर के बाद भी डंपर नहीं रुका और सड़क किनारे खड़े एक बड़े पेड़ को जड़ से उखाड़ता हुआ दुकान में जा घुसा। संयोगवश दुकान बंद होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
मृतकों की हुई शिनाख्त
पुलिस की प्रारंभिक जांच और परिजनों के पहुंचने के बाद मृतकों की पहचान पुष्पेंद्र (20) पुत्र स्व. कमलेश सिंह, अर्पित यादव (18) पुत्र मान सिंह और निशु (15) पुत्र कैलाश के रूप में हुई है। ये तीनों थाना नया गांव के कूड़ा नावर के निवासी थे और आपस में भाई थे। परिजनों ने बताया कि तीनों शनिवार शाम करीब 8 बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
हादसे ने कई अनसुलझे सवाल छोड़ दिए हैं। परिजनों को आशंका थी कि अर्पित अपने साथियों के साथ नवाबगंज के कलौली महबूल्लापुर स्थित अपनी ननिहाल गया होगा। हालांकि, उसके मामा सेवाराम ने स्पष्ट किया कि तीनों वहां नहीं पहुंचे थे। ऐसे में आधी रात को तीनों युवक फर्रुखाबाद मार्ग पर कहां से आ रहे थे, यह अभी रहस्य बना हुआ है।
मृतक अर्पित और निशु के पिता दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं। अर्पित की अगले वर्ष शादी होनी तय थी, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। अर्पित इस वर्ष कक्षा 10 और निशु कक्षा 8 का छात्र था। युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। माताओं और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस की कार्रवाई
थाना पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि बाइक के नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। फरार चालक की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news नवाबगंज में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने बाइक सवार तीन भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत
Farrukhabad news –दुकान में घुसा अनियंत्रित डंपर, चालक फरार; मृतकों में दो सगे व एक[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अन्नदाता का ‘अल्टिमेटम’: अस्पताल में डॉक्टर नहीं और दफ्तरों में दलाल, कायमगंज तहसील में फूटा किसानों का गुस्सा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): ‘किसान की पुकार, प्रशासन को फटकार!’ कुछ इसी तेवर के साथ[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तमंचे के दम पर कुंडल लूट, पीछा पड़ते ही बिखर गया गैंग! एक बदमाश जेल में, दूसरे की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। अमृतपुर थाना क्षेत्र में महिला से तमंचे के बल पर कुंडल[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 15 मार्च को बदलेगा मौसम का मिजाज: यूपी में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता
KAIMGANJ NEWS -तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी, गेहूं की फसल और आम की[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मौत की ‘बदबू’ से दहला कायमगंज: नाले में उतराता मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम!
KAIMGANJ NEWS –16 दिनों से लापता था लालबाग का रिजवान, नाले में सड़ी-गली हालत में[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news कमालगंज में आबकारी विभाग की सख्ती, दुकानों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक व बिक्री की हुई जांच
Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 14 मार्च2026 अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news डीएम-एसपी ने किया उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 14 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में किसानों का हल्ला बोल! 12 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील पर गरजे कृषक, चेतावनी—समस्या न सुलझी तो जिला मुख्यालय पर होगा बड़ा धरना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद 14 मार्च2026 किसानों और आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को[...]
Mar