घोर लापरवाही:- मासूम छात्रा को कमरे में बंद कर स्कूल से चले गए शिक्षक

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

– रोती बिलखती बच्ची को स्कूल पहुंचे परिजनों ने निकाला बाहर। लापरवाह शिक्षक के विरुद्ध दिए गए जांच के आदेश
जौनपुर/ उत्तर प्रदेश (द एंड टाइम्स न्यूज़)
घोर लापरवाही का यह मामला जनपद जौनपुर के बदलापुर विकासखंड के अंतर्गत स्थित कम्पोजिट विद्यालय फत्तूपुर का प्रकाश में आया है । स्कूल रोज की तरह शुक्रवार वाले दिन भी सवेरे समय से खुला था। बच्चे आए और पूरे समय स्कूल में रहे ।सायं काल 3:00 बजे छुट्टी के बाद स्कूल में ताला लगाकर अध्यापक अपने -अपने घरों को चले गए। स्कूल बंद करने के समय अध्यापकों ने जल्दबाजी में यह देखना उचित नहीं समझा कि विद्यालय के कमरों में कोई बच्चा तो नहीं रह गया। यही लापरवाही बनी इस घटना का कारण । बताया गया कि इस स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा एक की छात्रा प्रियंका पुत्री जगदीश निषाद उसी कमरे में बंद बनी रही जिस कमरे में रोज वह स्कूल जाकर पढ़ती थी ।अकेली कमरे में बंद छात्रा काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रही। लेकिन उसका प्रयास सफल नहीं हुआ और अंत में घबराई छात्रा चीख-चीख कर कमरे में ही रोती-बिलखती रही। रोज की तरह जब प्रियंका अपने घर नहीं पहुंची तो घर वालों को चिंता हुई । उन्होंने उसकी खोज खबर ली। घर बाले अपनी बेटी को ढूंढते हुए विद्यालय पहुंचे । जहां कमरे में बंद लड़की की रोने-चीखने की आवाज सुनाई दी। घबराए परिजन स्कूल के अंदर घुस कर उस कक्ष के पास पहुंचे। जहां उनकी बेटी बंद थी। यह देखकर सभी के होश उड़ गए। आनन फानन में कमरे का ताला तोड़कर बंद अबोध छात्रा को बाहर निकाला गया। काफी देर तक भयभीत अबोध छात्रा सहमी रही। लगभग 2 घंटे से भी अधिक समय तक कमरे में बंद रही बच्ची इतनी डर गयी थी कि काफी ढांढस देने के बाद सिसकते हुए उसने आपबीती बताई। इस लापरवाह घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उनकी बेटी को कुछ हो जाता तो इसके लिए आखिर क्या शिक्षक जिम्मेदार नहीं? होते घटना की सूचना तत्काल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डॉ० गोरखनाथ पटेल को दी गई। बीएसए ने इस घटना की जांच खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड बदलापुर को सौंप कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उनका कहना है कि मामला गंभीर है। जांच में जो भी शिक्षक इसके लिए दोषी पाया जाएगा, या पाए जाएंगे। उन सभी के विरुद्ध आवश्यक कठोर कार्यवाही की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes