FARRUKHABAD NEWS मार्ग दुर्घटना में पूर्व भाजपा सेक्टर संयोजक / विद्युत कर्मी की हुई उपचार के दौरान मौत

IMG 20240621 WA0203

Farrukhabad news-दुर्घटना के बाद ही ग्रामीणों ने कार तथा चालक सहित दो को घेरकर कर दिया था पुलिस के हवाले – मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद।
यह दुखद हादसा राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव दहिलिया निवासी उमेश कुमार पाल पुत्र हरपाल सिंह के साथ घटित होना बताया जा रहा है । मृतक के भाई ने राजेपुर थाना पुलिस को घटना के संबंध में दी गई तहरीर में कहा है कि उसका भाई उमेशकुमार पाल पूर्व भाजपा सेक्टर संयोजक / विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था । वह 20 जून को सवेरे 10:00 बजे क्षेत्र के गांव उमेदपुरा में विद्युत संबंधी कार्य के लिए गए थे । जहां से वापस लौट रहे थे । जैसे ही उसका भाई इटावा – बरेली हाईवे पर गांव उजरामऊ के सामने स्थित एक विद्यालय के सामने पहुंचा । उसी समय स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी 76 AR 3871 के चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई की बाइक संख्या यूपी 76 एएन 1609 को टक्कर मार दी । घटना में उमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया । टक्कर मारने के बाद कार का चालक तथा उसका एक साथी गाड़ी छोड़कर मौके से भागने लगा । जिसे मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया । गाड़ी तथा चालक व उसके साथी को मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया । ग्रामीणों के अनुसार कार चालक कार चलाते समय शराब के नशे में था l घटना में घायल लाइनमैन को उपचार के लिए जिला मुख्यालय स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद लाया गया । जहां से हालात गंभीर होती देख चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज सैफई (इटावा) के लिए रेफर कर दिया । सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उमेश कुमार की दुखद मौत हो गई । इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजेपुर ने बताया कि मृतक के भाई द्वारा उपलब्ध कराई गई तहरीर के आधार पर गत रात लगभग 9:30 बजे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । पुलिस की सुपुर्दगी में ग्रामीणों द्वारा दिए गए आरोपी कार चालक एवं गाड़ी मालिक ऋषभ कुशवाहा निवासी मोहल्ला अमेठी कोहना फर्रुखाबाद के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है । वहीं स्विफ्ट डिजायर कार को सीज कर दिया गया है।
रिपोर्टर = दीपक कुमार – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes