Farrukhabad news खेत में खड़ी मक्का की फसल कटाई करने गए दो सगे भाइयों के शव कुएं में पड़े मिले

IMG 20240620 WA0219

Farrukhabaf news- दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी – सूचना मिलने पर जिले के पुलिस अधिकारी तथा थाना पुलिस पहुंची मौके पर

फर्रुखाबाद ।
खेत पर मक्का काटने गए दो सगे भाइयों की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिए गए ।वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।जहानगंज थाना के बंसल शाहपुर गांव निवासी 35 वर्षीय गुलाब सिंह अपने छोटे भाई अजीत के साथ गांव के बाहर बटाई पर किए गए खेत में मक्का की फसल काटने के लिए बुधवार को शाम 4:00 बजे के बाद घर से गए थे। रात 9:00 बजे तक जब दोनों भाई घर नहीं लौटे, तो बड़े भाई सुरजीत ने फोन किया। पर फोन नहीं उठा । इस पर चिंतित परिवार के लोग खेत पर दोनों भाइयों को ढूंढने के लिए पहुंचे ‘ खेत में ही कुआं था। इसके ऊपर उनका मोबाइल रखा मिला । जब कुआं के अंदर देखा तो दोनों भाइयों के शव पड़े थे ।ग्रामीणों ने कुएं के अंदर घुसकर दोनों शवों को बाहर निकाल कर घर ले गए ।घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार , अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार एवं थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। परिजनों से बातचीत और छानबीन के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । मृतकों के पिता छविनाथ ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्टर = दीपक कुमार – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes