– अपनी ही शर्ट का फंदा गले में डाल मिटा लिया अपना जीवन
कंपिल /कायमगंज/ फर्रुखाबाद 16 दिसंबर 2022
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव बिलसड़ी में,थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के गांव जिरया का निवासी 21 वर्षीय खेतल उर्फ अनुज कुमार जाटव पुत्र मानसिंह यहां अपनी बुआ के घर पर रहकर खेती किसानी का काम करके अपने परिवार की जीविका चलाता था। वह कल गांव बिलसड़ी में ही खेत पर काम कर रहा था, और वहां से घर जाने की कहकर चला गया। लेकिन वह न तो अपने मूल गांव मऊ दरवाजा पहुंचा और ना ही गांव बिलसडी में अपनी बुआ के घर गया। बताया गया कि कुछ अजीब सी परेशानी के साथ वह काफी समय तक इधर-उधर भटकता रहा। और इसके बाद उसने यही गांव के बाहर आम के पेड़ की डाल पर अपनी ही शर्ट का फंदा बनाकर अपने गले में डाल कर आत्महत्या कर ली। आज प्रातः किसी ने उसे गले में फंदा लगा हुआ पड़ा देखा। सूचना मिलते ही उसकी बुआ के परिजन तथा ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। देखा कि उसके गले में उसी की शर्ट का फंदा लगा हुआ है। माना जा रहा है कि जब उसने फांसी लगाई होगी तो फांसी तो लग गई। जिससे उसके प्राण पखेरू उड़ गए। लेकिन शर्ट उसके वजन को नहीं रोक पाई और फट गई। जिससे उसका शब नीचे जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही कंपिल थाना पुलिस ने घटना का निरीक्षण कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक अपने परिवार में सबसे बड़ा और घर का खेवनहार था। उसका दूसरा भाई जो उम्र में उससे छोटा केवल 10 वर्ष का है । परिवार का मोह छोड़कर अचानक आखिर खेतल उर्फ अनुज ने आत्महत्या क्यों की ? यह बात किसी को फिलहाल ज्ञात नहीं है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct