Shamshabad news शमसाबाद फर्रुखाबाद 16जून 2023 शमशाबाद क्षेत्र में अदम खोर जंगली सुअरो का आतंक अलग अलग स्थानों पर दो लोगों को शिकार बनाया। घायलों की चीख पुकार पर ग्रामीणों ने लाठी डंडों के सहारे सूअर भगाया । गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिजनों ने नगर में एक प्राइवेट नर्सिंग होम में कराया भर्ती।जानकारी के अनुसार शमशाबाद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आजकल जंगली जानवरों का आतंक देखा जा रहा है। जिसमें आवारा खूंखार सांड जो अभी तक किसानों की फसलों की बर्बादी का कारण तो बने हुए थे। वहीं रखवाली करने वाले किसानों की जान की दुश्मन भी बने हुए थे।अब ग्रामीणों के लिए जंगली सूअर भी जान के दुश्मन बन गए हैं। देर सवेर खेतों से निकलकर राहों से गुजरने वाले लोगों पर हमला कर उनकी जान के दुश्मन बनने लगे हैं । इस बात का उदाहरण शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पसियापुर में देखने को मिला। जहां गांव का ही एक 60 वर्षीय बुजुर्ग जरूरत के अनुरूप पैदल शमशाबाद बाजार जा रहा था। जहां रास्ते में गुजरते समय एक खेत से दौड़े खूंखार जंगली सूअर ने हमला कर दिया । इस हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया बताया गया है सुबह 10:00 बजे के करीब ग्रामीण मेहरबान सिंह खरीदारी के लिए पैदल शमशाबाद जा रहे थे। पुलिया के पास गुजरते समय अचानक खूंखार सूअर ने हमला करते हुए घायल कर दिया। अचानक हुए जंगली सुअर के हमले से वृद्ध घबरा गया और बचाव के लिए जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर जाकर लाठी-डंडों के सहारे जैसे तैसे जंगली सूअर भगाया। सूअर के हमले में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिवार के लोगो ने शमशाबाद के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया।बताया गया है इसी गांव के निवासी हाकिम सिंह भी फसल सिंचाई के लिए समर के पास जा रहे थे। जहा खुखार जंगली सूअर द्वारा हमला कर घायल कर दिया गया। दो लोगो पर जंगली सूअर द्वारा हमला किए जाने की घटना से ग्रामीणों में दहसत का माहोल देखा गया। दहशत जदा लोगो का कहना था खूंखार जंगली सुअर जो खेत खलिहानों में परिवार सहित विचरण कर रहे हैं। लोगो का यह भी कहना था सबसे ज्यादा जंगली सूअरों को गन्ने तथा मक्का के खेत के अलावा झाड़ियों में परिवार सहित देखा जा रहा है। उधर जंगली सूअर द्वारा दो लोगो को शिकार बनाए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। पैदल यात्रा करने वाले लोगो के अलावा प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावको में डर की भावना देखी जा रही है। उनका कहना था गांव में स्कूल जहा अक्सर बच्चों का आना जाना होता है हमले के बाद ग्रामीणों को नौनिहालों के जीबन की चिंता सताने लगी है। ना जाने कब किस राह खूंखार जंगली सुअरो का झुंड आ जाए और बच्चो पर जानलेवा हमला कर दे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बही कुछ लोग ने बनाधिकारियों को घटना की सूचना दी। बन विभाग के दरोगा राकेश तिवारी ने बताया साठ वर्षीय गुजुर्ग सहित दो लोगो पर जंगली सूअर द्वारा हमला किए जाने की सूचना दी गई। उन्होंने बताया ग्रामीणों के सहयोग से टीम लगाकर खूंखार जंगली सूअर को भगाने का प्रयास किया जाएगा।या फिर जाल लगाकर पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct