shamshbaad news चारा कटाई के दौरान कटर मशीन का ऊपरी हिस्सा फटा,इलाज के दौरान युवक मौत

Picsart 23 06 17 05 16 25 448

Shamshbaad news शमशाबाद फर्रुखाबाद 17 जून 2023 चारा कटाई के दौरान कटर मशीन का ऊपरी हिस्सा फटा। 17 वर्षीय किशोर की हालत गंभीर ।अस्पताल पहुंचने से पूर्व दर्दनाक मौत । मौत की सूचना के बाद घर परिवार में कोहराम। घटना के बाद चालक मौके से फरार जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर बैरागर निवासी मुकेश कुमार पुत्र हाकिम सिंह उम्र 17 वर्ष शुक्रवार की सुबह परिवार के लोगों के साथ गांव के ही चालक रामसेवक पुत्र गोकुल प्रसाद के ट्रेक्टर से संचालित चारा कटर मशीन द्वारा चारा खांद रहा था। बताते है जिस वक्त किशोर परिवार के लोगों के साथ चारा मशीन के जरिए चारा काट रहा था। उसी दौरान चारा कटर मशीन का ऊपरी हिस्सा फट गया, और धमाके के साथ ऊपरी हिस्सा किशोर के सिर से जा टकराया। उधर कटर मशीन का भारी ऊपरी हिस्सा सर से टकराने के कारण किशोर लहूलुहान हो गया। किशोर को लहूलुहानअवस्था में देख घर परिवार के लोगों के होश उड़ गए देखते ही देखते ही चीख पुकार मच गई ।उधर रक्त रंजित अवस्था में गंभीर हुए किशोर को परिवार के लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद लाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। बताया गया है गंभीर किशोर को जिस वक्त लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद ले जाया जा रहा था। उसी समय लोहिया गेट के सामने किशोर की आंखें हमेशा हमेशा के लिए बंद हो गई । घबराए परिवार के लोगों ने चीखते चिल्लाते हुए चिकित्सकों से किशोर को बचाने की गुहार की। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी । चिकित्सकों ने भी मौत के आगे हाथ खड़े कर दिए थे । जब तक गंभीर हुए किशोर को चिकित्सकों से देखने को कहा गया तब तक युवक की सांसे थम चुकी थी। जैसे ही चिकित्सको ने ने किशोर को मृत घोषित किया। उसी दौरान घर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मृतक के शव को गांव लाया गया शब गांव आते ही मोहल्ले के लोगो मे मायूसिया छा गई। मृतक चार भाई थे। बड़ा भाई मुलायम सिंह छोटा भाई अखिलेश कुमार तीसरा मृतक मुकेश कुमार के अलावा चौथा सुदेश कुमार एक बहन देवकी। माता सुमनलता को जैसे ही बेटे की मौत का समाचार सुना वैसे ही बो होश गवा बैठी । और दहाड़े मार कर रोने लगी मृतक के भाइयों तथा मां के करुण रूदन को देख मौके पर मौजूद हर किसी की आंखें नम हो रही थी। लोग रुंधे हुए कंठ से यही कह रहे थे शायद ईश्वर को यही मंजूर था। थानाध्यक्ष शमसाबाद बलराज भाटी ने बताया उक्त घटना के संबंध में सूचना नहीं दी गई। तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जायेगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes