Shamshabad news शमशाबाद फर्रुखाबाद 5 जून 2023 शमशाबाद क्षेत्र में अज्ञात चोरों का आतंक जारी। कहीं कारखाने की दीवार में नकब लगाकर चोरी तो कहीं घर का दरवाजा खोल नगदी सहित हजारों की चोरी को अंजाम दिया। घटना के बाद घर परिवार में कोहराम डायल 112 नंबर पर सूचना के बाद पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर वापस लौटी। उधर भाजपा नेता के कारखाने की दीवार में नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों ने नकब के स्थान को बंद कर घास फूस से दबाया।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र में एक लंबे समय से चोरियों का सिलसिला जारी है ।पूर्व थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी के कार्यकाल में जहां अज्ञात चोरों ने दर्जनों चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। वही उनके स्थान पर शमशाबाद थाने का चार्ज लेने वाले नवागंतुक थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी को भी अज्ञात चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर शायद चुनौती दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम रामापुर जसु निवासी एवं भाजपा अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र राजपूत का कारखाना गांव के निकट है। कारखाने के बंद होने के बाद सभी लोग सोए हुए थे। बीते दिवस की रात्रि अज्ञात चोरों ने कारखाने की पिछवाड़े की दीवार में नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया । घटना की जानकारी सुबह जागने पर हुई, कारखाना के स्वामी महेश चंद्र राजपूत ने बताया अज्ञात चोरों ने नकब जनी की घटना को अंजाम देते हुए अंदर रखी गोलक तोड़ लगभग 3 हजार की नगदी तथा दो पीपा सरसो का तेल चुरा ले गए। घटना की सूचना डायल 112 नंबर पर शमशाबाद थाना पुलिस को दी गई।
वही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट आई। इसी गांव के निवासी अनमोल कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह के घर में भी बीते दिवस की रात्रि अज्ञात चोरों ने दस्तक दी। बताया गया है अज्ञात चोरों ने चुपके से मुख्य गेट का दरवाजा खोला और अंदर दाखिल हो गए। हालाकि घर परिवार के लोग भीषण गर्मी तथा बिजली की आवाजाही के कारण दरवाजे के निकट सोए हुए थे अज्ञात चोर मुख्य गेट खोल अंदर कमरे में दाखिल हो गए जहा अंदर तोड़फोड़ की अलमारी तोडी मगर कुछ नही मिलने पर अंदर रखे झोले उठा ले गए जिसमें कपड़े व अन्य सामान रखा हुआ था । घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब अनमोल की पत्नी सोमवंशी की रात्रि 3:00 बजे के करीब आंखें खुली तो दरवाजा खुला था। और सामान बिखरा हुआ था। इस नजारे को देख सोमवंशी की चीख निकल गई चीख-पुकार की आवाज सुन पास में ही रह रहा देवर अब नीश मौके पर पहुंचा। जब उसने भी नजारा देखा तो उसकी भी चीख निकल गई। चीख-पुकार की आवाज सुन मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। गृह स्वामी अनमोल कुमार की पत्नी सोमवंशी ने बताया पति जयपुर में एक कंपनी में जेसीबी का कार्य करता है। घर में देवरानी तथा देवर रहते हैं वो भीघर पर अकेली रह रही है। उसने यह भी बताया सुबह के वक्त नित्य क्रिया के लिए खेतों की ओर जाने वाले कुछ लोगों ने एक मक्के के खेत में कुछ कपड़ों के पड़े होने की सूचना दी। सूचना के बाद जब मौके पर पहुंची तो खेत में दोनों झोले तथा कपड़े adi बिखरे पड़े हुए थे। हालाकि अज्ञात चोर किसी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे सके उसने यह भी बताया भीषण गर्मी के चलते बिजली की कटौती बिजली की आबा जाही जारी थी। इसलिए घर के दरवाजे के निकट चारपाई पर सोई हुई थी। अज्ञात चोर कब अंदर दाखिल हो गए पता नहीं चला, रात्रि 3:00 बजे के करीब जानकारी हुई गृह स्वामी ने बताया चोरी की घटना की सूचना शमशाबाद पुलिस को दे दी गई है। मालूम रहे शमसाबाद क्षेत्र में अज्ञात चोर एक लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर शायद पुलिस प्रशासन को भी चुनौती दे रहे थे। देखना यह है की थानाध्यक्ष शमसाबाद अज्ञात चोरों की चुनौती को किस तरह स्वीकार करते है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct