Farrukhabad news जलभराव से गली बनी तालाब, गंदे पानी में चलने को मजबूर लोग

IMG 20260306 WA0301

Farrukhabad news –नवाबगंज में कई दिनों से कीचड़ व बदबू से त्रस्त मोहल्लेवासी, बीमारी का बढ़ा खतरा
नवाबगंज/फर्रुखाबाद | 6 मार्च 2026
नगर के मोहल्ला नया गनीपुर और वार्ड नंबर 12 स्थित शिव मंदिर वाली गली के निवासी पिछले कई दिनों से जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। सड़क पर गंदा पानी भर जाने से पूरी गली तालाब जैसी दिखाई देने लगी है। हालात यह हैं कि स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। लोगों को रोजाना गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय निवासी ज्ञानेंद्र राठौर, ऋषभ राठौर और रजनीश राठौर ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद नगर पंचायत ने अस्थाई तौर पर जनरेटर लगाकर पानी तो निकलवाया, लेकिन स्थाई समाधान न होने के कारण कुछ ही दिनों में गली फिर से जलभराव की चपेट में आ गई। लोगों का कहना है कि हल्की सी बारिश या नाली का पानी भरते ही गली दोबारा तालाब बन जाती है।
जलभराव से परेशान लोगों ने इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि होली जैसे बड़े त्योहार से पहले भी नगर पंचायत ने समस्या के स्थाई समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
वहीं इस संबंध में अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि नया गनीपुर क्षेत्र में नाली न होने के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिसके स्थाई समाधान के लिए जल्द ही योजना बनाकर कार्य कराया जाएगा। उन्होंने शिव मंदिर वाली गली की जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि कर्मचारियों को मौके पर भेजकर स्थिति की जांच कराई जाएगी और उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इधर मोहल्लेवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो वे नगर पंचायत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news स्कूल जा रहे मासूम को ई-रिक्शा ने कुचला, मौके पर ही थम गईं अर्जुन की सांसें

Farrukhabad news –मातम में बदली सुबह: बस्ते में ही रह गई अर्जुन की किताबें, लाडले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खौफनाक: कक्षा 11 की छात्रा ने पंखे से झूलकर दी जान,अताईपुर में मचा कोहराम!

KAIMGANJ NEWS –फॉरेंसिक टीम ने खंगाला मौका-ए-वारदात, आखिर क्या था रितु की मौत का राज?[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में ‘खाकी’ की धमक: अराजकता फैलाने  वालों की खैर नहीं, सड़कों पर उतरा पुलिस का भारी लश्कर

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में ‘खाकी’ की धमक: अराजकता फैलाने  वालों की खैर नहीं, सड़कों पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

KAIMGANJ NEWS ​कायमगंज, फर्रुखाबाद। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ममापुर में बच्चों के मामूली विवाद[...]

FARRUKHABAD NEWS NAWABGANJ NEWS

Farrukhabad news जलभराव से गली बनी तालाब, गंदे पानी में चलने को मजबूर लोग

Farrukhabad news –नवाबगंज में कई दिनों से कीचड़ व बदबू से त्रस्त मोहल्लेवासी, बीमारी का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS

Farrukhabad news तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर, चालक वाहन छोड़कर फरार

Farrukhabad news कमालगंज / फर्रुखाबाद | 06 मार्च 2026 कमालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सड़क पर ‘काल’ बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन: दिल्ली से घर लौट रहे तीन चिराग बुझे, कोहराम

KAIMGANJ NEWS  –अलीगढ़-एटा मार्ग पर भीषण टक्कर: मुस्तकीम, असलम और समीर की दर्दनाक मौत, मासूम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS होली की ‘आखत’ में घुला खून: भतीजों ने चाचा को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

KAIMGANJ NEWS –अलाहदादपुर में जमीनी रंजिश का खूनी अंत: घर में घुसकर मचाया तांडव, सोशल[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes