KAIMGANJ NEWS –फॉरेंसिक टीम ने खंगाला मौका-ए-वारदात, आखिर क्या था रितु की मौत का राज?
कायमगंज (फर्रुखाबाद)।
फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अताईपुर कोहना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कक्षा 11 की एक मेधावी छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। 18 वर्षीय रितु की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों की चीखों से गांव का सन्नाटा टूट गया।

मिली जानकारी के अनुसार, अताईपुर कोहना निवासी शिवराज की पुत्री रितु शुक्रवार को अपने कमरे में थी। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर जब परिजनों ने दरवाजा खोला, तो मंजर देख उनकी रूह कांप उठी। रितु का शव दुपट्टे के फंदे के सहारे पंखे से झूल रहा था। बदहवास परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक जिंदगी की डोर टूट चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने कमरे से फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि यह साफ हो सके कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और गहरी साजिश। पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर की रितु पढ़ाई में होनहार थी। मां विनीता और पिता शिवराज का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उनकी लाडली ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया? फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
“किशोरी की मौत की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।”
— सुरजीत सिंह (इंस्पेक्टर लाइन ऑर्डर)
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep