शमशाबाद का भात 26 अगस्त 2022 आधा दर्जन गांवो में खूंखार जंगली जानबर चीते का आतंक बरकरार है। रोशनाबाद में गोवंश को शिकार बनाने के बाद नगला नान सुतहडी के मध्य गन्ने के खेत मे कुत्तों का अधूरा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुतहडी में चीते के देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने रोशनी जलाकर खूंखार जानवर को खदेड़ा । वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पर ग्रामीणों ने अफसोस जताते हुए कहा सूचना के बाबजूद बन विभाग का कोई अधिकारी कर्मचारी नही आया।जिलाधिकारी फर्रुखाबाद उप जिलाधिकारी कायमगंज को भी सूचना दी गई। खूंखार जंगली जानवर चीते की मौजूदगी की सूचना शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद हजियापुर कुइया धीर मुजफ्फर पुर पट्टी पसियापुर नगला नान बैरमपुर सुतहडी सहित कई गांव में पिछले कई दिनों से खूखार जंगली जानबर चीते का आतंक बना हुआ है। दहशत के माहौल से गुज़र रहे ग्रामीणो ने खेतों में जाना छोड़ दिया है। वहीं पशुपालकों ने पशुओं के लिए खेतो से चारा जुटाना भी छोड़ दिया है , भयभीत ग्रामीणों का कहना है न जाने किस जगह खूंखार जंगली जानवर मिल जाए और किसी की मौत का कारण बन जाए। मालूम रहे शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हजियापुर रोशनाबाद कुइया धीर मुजफ्फरपुर पट्टी गोविंदा पुर तथा पसियापुर आदि क्षेत्र में चार-पांच दिनों से जंगली खूंखार जानवर चीते के भ्रमण करने के चर्चाएं आम है। लोगों का कहना है उन्होंने रात्रि मैं आवागमन के दौरान सड़क पर गुजरते हुये चीते को देखा है। बिगत दिनों पूर्ब कुइया धीर मुजफ्फरपुर पट्टी के निकट जंगली सूअर के अधूरे शव को देखा गया था। लोगो का अनुमान था जंगली जानवर चीते द्वारा शिकार बनाया गया होगा। रोशनाबाद निवासी बलबीर दिबाकर के खेत में एक गोवंश का अधूरा सब देखा गया। इसके के अलाबा राजकीय इंटर कालेज यहा भी एक दुग्ध वाहन के चालक द्वारा चीते को सड़क पार करते हुए देखा गया। ग्रामीणों ने शाम के बाद घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है, किसानों की खेतों की राम भरोसे हो गई है।अबश्यकता के अनुरूप ग्रामीण जो झुंड बनाकर आवागमन करने को मजबूर हैं शाम होते ही ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबक जाते हैं भय के साए में ग्रामीण टार्च जलाकर खूंखार जानवर की रखवाली कर रहे हैं । बीते दिवस की रात्रि ग्राम नगला नान तथा सुतहडी के बीच ग्रामीण योगेश कुमार चतुर्वेदी के गन्ने के खेत में एक कुत्ते का अधूरा सब पड़ा पाया गया। गन्ने के खेत के किनारे रास्ते पर घसीटे जाने के निशान थे । साथ ही ब्लड के भी निशान थे अंदर खेत में कुत्ते का अधूरा सब पड़ा था दहसतजदा ग्रामीणो के कहना था एक कुत्ते का शव और देखा गया। बताते हैं शाम 7:00 बजे के करीब दहशत के साए में डूबे ग्रामीण अपने अपने घरों में जागकर समय गुजार रहे थे उसी दौरान किसी जंगली जानवर के आने की आहट महसूस हुई जब ग्रामीणों द्वारा टार्च जलाकर देखा गया तो जंगली जानवर गांव के अंदर दाखिल हो चुका था जिस पर ग्रामीणो द्वारा शोर मचाया गया कुछ लोगों ने ढोल बजाकर थालिया बजायी सोर सराबा सुन खूंखार जानवर फरार हो गया।लोगो का कहना है लगभग आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण इलाकों में इस जानबर का भ्रमण जारी है। ग्रामीणों के अनुसार सरे शाम जब जंगली जानवर को भ्रमण करते हुए देखा तो ग्रामीणो ने सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी दी प्रभारी थानाध्यक्ष शमसाबाद मनुष्य और भाटी को भी दी। भाजपा नेताओं ने अमृतपुर के विधायक सुशील शाक्य को क्षेत्र में खूंखार जंगली जानवर के होने की सूचना दी। प्रभारी थानाध्यक्ष शमसाबाद मनोज कुमार भाटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ग्रामीणों से की भयभीत ग्रामीणो ने बन बिभाग के अधिकारी की।लापरवाही पर अफसोस जताते हुए कहा सूचना के बाद भी बन विभाग का अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचा जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct