नए नियम के तहत 50 वेड से अधिक वाले अस्पतालों का पंजीकरण जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी द्वारा ही होगा

Picsart 22 03 27 09 54 21 047

फर्रुखाबाद 27 मार्च 2022

नए नियम, क्लीनिक इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के लागू हो जाने से 50 शैय्या तथा इससे अधिक बेड बाले अस्पतालों तथा नर्सिंग होम संचालकों को अपने चिकित्सालयों का पंजीकरण अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा कराना पड़ेगा। इससे पहले पंजीकरण का काम मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीन हुआ करता था। संशोधित नियम के बाद अब यह पंजीकरण नियम, 1 अप्रैल 2022 से लागू हो जाएगा। वैसे यदि देखा जाए तो बिना नियमों तथा शर्तों को पूरा किए ही पूरे जिले सहित कस्बा कायमगंज में भी बहुत से अस्पताल चल रहे हैं । कायमगंज अकेले में ही ऐसे बहुत से अस्पताल हैं। Picsart 22 03 25 08 58 36 773

जहां प्रशिक्षित स्टाफ भी नहीं है, और ना हीं यहां चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था है ,फिर भी धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं ऐसे अस्पताल जो आने वाले मरीजों के जीवन से खुला खिलवाड़ करते देखे जाते हैं। इन अस्पतालों में आने वाले मरीजों को चिकित्सीय परामर्श के लिए ऑनलाइन कॉल करके डॉक्टर की व्यवस्था की जाती है । इस व्यवस्था से एक तरफ जहां मरीजों पर बहुत अधिक ब्यय भार पड़ता है, तो दूसरी तरफ समय से चिकित्सीय परामर्श न मिलने के कारण कभी-कभी मरीज की जिंदगी भी खतरे में पड़ती दिखाई देती है। मिली एक सामान्य जानकारी के अनुसार पूरे जिले में लगभग 130 अस्पताल है। इनमें से 50 बेड से अधिक वाले सात अस्पताल बाकी 30 से 17 शैय्या वाले अस्पताल बताए जा रहे हैं। 31 मार्च को पंजीकरण तथा नवीनीकरण की अवधि समाप्त हो रही है। इसके तुरंत बाद नए नियम के अनुसार ही अस्पताल संचालकों को नवीनीकरण तथा पंजीकरण कराना होगा। नवीनीकरण से पहले निर्धारित मानकों की नियमानुसार जांच की जाएगी। उसके अनुसार जो अस्पताल 50 वेड से अधिक वाले हैं वहां जांच टीम मौके पर पहुंचकर मानकों की हकीकत का पता करेगी। इसके बाद टीम की आख्या के आधार पर ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी समुचित निर्णय लेकर नवीनीकरण की कार्यवाही करेगी। इस नए नियम के प्रभावी होने से कोई भी चिकित्सक मरीज का उपचार करने से इनकार नहीं कर सकेगा। वही अस्पताल में वेडो की संख्या के हिसाब से ही डॉक्टरों की भी व्यवस्था अस्पताल संचालकों को करना आवश्यक होगा ।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes