संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला, मचा हड़कंप

Picsart 22 04 14 21 51 05 113

कमालगंज,फर्रुखाबाद 14 अप्रैल 20-22
सब्जी विक्रेता का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है कि कमालगंज के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी विपिन बाथम पुत्र नंदकिशोर उम्र लगभग 25 वर्ष जो सब्जी बेचने का काम करता था। गुरुवार को संदिग्ध अवस्था में उसका शव टप्पाहवेली प्राथमिक विद्यालय के निकट अमर सिंह के आम के बाग में खड़े पेड़ पर लटका देखा गया। जानकारी होते ही पत्नी कंचन, मां ऊषा देवी आदि परिजन मौके पर पहुंच गये। जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक पांच भाई थे शिवम, दूसरे नंबर का मृतक विपिन, पवन, सोनू और मोनू है। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर कस्बा चौकी इंजार्च जितेन्द्र सिंह पटेल पुलिस के साथ पहुंचे और शव को उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है कि किस कारण युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। या फिर उसकी हत्या हुई। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes