डॉक्टर दंपत्ति व दवा विक्रेता की लूट में पुलिस को नहीं मिला कोई अहम सूत्र, लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Picsart 22 03 25 08 58 36 773

फर्रुखाबाद 15 अप्रैल 2022
जनपद के थाना क्षेत्र नवाबगंज गांव नगला दुर्गा मजरा सोना जानकीपुर निवासी विनय कुमार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि जब वह शाम को अपनी पत्नी नीलम के साथ फर्रुखाबाद से अपने घर वापस आ रहा था। उसी समय ग्राम मिल्क सुल्तानपुर में अपनी एक रिश्तेदारी में जरूरी कार्य से रुका और वहां से कुछ देर बाद फिर चल दिया। रास्ते में फर्रुखाबाद -कायमगंज मार्ग पर स्थित हजियापुर चौराहे से मंझना की ओर जा रहा था । उसी समय एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। उनकी मंशा भापकर मैंने भी अपनी बाइक दौड़ाई। लेकिन वे उसका लगातार पीछा करते गए और मंझना गांव के पास बनी गोदाम के सामने मुझे ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि लुटेरों ने तमंचा सटाकर जेब में रखे 36 हजार रुपए नकद एक मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर लुटेरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी । जिससे वह घबरा गया और इसी के साथ उसकी पत्नी के कानों से झुमकी, गले से सोने की लर आदि जेवरात लूट लिए, पीड़ित का कहना है कि लूट की घटना को अंजाम दे लुटेरे हजियांपुर चौराहा की तरफ ही वापस भाग गए।
इसी थाना क्षेत्र की दूसरी घटना के अनुसार गांव धूरीहार निवासी हरनाथ सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र खुशीराम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था, कि वह बीती शाम अपनी दवा की दुकान तथा बीज की दुकान बंद करने के बाद अपने घर लौट रहा था। उसी समय रास्ते में उसे उसी के गांव के निवासी विवेक पुत्र उधन सिंह ,राधाकिशन उर्फ बदले पुत्र बाजी लाल सहित दो अज्ञात लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि इन लोगों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की और उसके हाथ से थैला छीनकर भाग गए। पीड़ित के अनुसार जो थैला उससे छीना गया। उसमें 20हजार रु०नकद रखे थे । इन दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उसने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। साथ ही जांच कर मामले का पर्दाफाश करते हुए लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया। लेकिन पुलिस को शायद अब तक किसी भी लुटेरे की जानकारी नहीं मिल सकी है। जिसके कारण एक ओर जहां क्षेत्र में सनसनी युक्त भय का माहौल उत्पन्न होता जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर पुलिस की ढीली पकड़ के कारण लुटेरे आराम से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes