मार्ग दुर्घटना में टेलीकॉम वर्कर की हुई दुखद मौत

Picsart 22 08 09 18 52 09 686

कायमगंज / फर्रुखाबाद 9 अगस्त 2022
समय का कुछ भी पता नहीं कब क्या हो जाए, कहा नहीं जा सकता ।ऐसा ही एक दुखद नजारा आज देखने को मिला। उसके अनुसार परिवार के खेवनहार की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा कंपिल के मोहल्ला चौधरियान निवासी हरिशंकर शाक्य का 35 वर्षीय बड़ा बेटा प्रदीप कुमार टेलीकॉम कंपनी में काम करके अपने परिवार का गुजारा चलाता था। आज प्रदीप कुमार कंपनी का कुछ सामान लेकर ग्राहकों को उपलब्ध कराने के लिए जनपद बदायूं के कस्बा उसैत के लिए बाइक संख्या यूपी 76 ए एम 30 65 द्वारा घर से निकला था।

Picsart 22 08 08 18 50 48 511

 

Picsart 22 08 06 18 51 41 319

 

Picsart 22 08 05 14 47 46 752 1

 

वह कंपिल से चलकर कंपिल -अटैना मार्ग पर बूढ़ी गंगा की पुलिया के पास कारब वाली मोड़ पर पहुंचा ही था, कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार किसी अज्ञात पिक अप गाड़ी के चालक ने लापरवाही से पिकअप चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर प्रदीप कुमार उछल कर वहीं सड़क पर गिर गया। इस भीषण टक्कर से उसके शरीर में कई गंभीर चोटें आई। घटनास्थल के पड़ोस में रहने वाले किसी गांव के व्यक्ति ने उसे देख कर पहचान की और सूचना मृतक के घर वालों को दी। घबराए परिजन एंबुलेंस 108 को सूचित कर घटनास्थल पर पहुंचे। वहां से हल्की सी सांसे ले रहे, घायल को गंभीर हालत में एंबुलेंस द्वारा परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया गया। लेकिन तब-तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना से आहत हुए परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक की पत्नी रोते हुए बार-बार बेहोश हो रही थी। मृतक अपने पीछे 2 पुत्र 12 वर्षीय विशाल तथा 8 वर्षीय नीलेश को छोड़कर इस दुनिया से हमेशा के लिए चला गया । मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा और अकेला कमाने वाला था। इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दिखाई दे रही है। अस्पताल आए परिजन मृतक का शव लेकर कंपिल वापस चले गए। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दुर्घटना को अंजाम देने वाली अज्ञात पिक अप के चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes