Farrukhabad news सशक्त नारी से ही बनेगा सशक्त राष्ट्र” — व्यापार संगठन ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
फर्रुखाबाद।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले शुक्रवार को फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में व्यापारियों का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जुटे व्यापारियों ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को जल्द लागू किए जाने की मांग उठाते हुए महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान पूरे परिसर में “नारी सम्मान — देश का अभिमान” और “महिला आरक्षण लागू करो” जैसे नारों की गूंज सुनाई दी।
जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ‘मंसाराम’ के नेतृत्व में जिला एवं नगर कमेटियों के पदाधिकारियों ने एकजुटता दिखाते हुए महिला आरक्षण बिल के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने इस मुद्दे पर विरोध करने वाले विपक्षी दलों के प्रति नाराजगी भी जाहिर की और इसे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया।
ज्ञापन में संगठन ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले कानून का स्वागत करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। व्यापारियों ने कहा कि अब समय आ गया है जब देश की आधी आबादी को राजनीतिक भागीदारी में पूरा सम्मान और अधिकार मिले।
जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ‘मंसाराम’ ने कहा कि “नारी केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। जब महिलाएं मजबूत होंगी तभी देश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।” उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी तरीके से लागू करने की मांग की।
इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं भी प्रशासन के सामने रखीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कई सरकारी योजनाओं से वंचित रखा जाता है। उन्होंने भरोसा जताया कि शासन-प्रशासन व्यापारी हितों पर गंभीरता से विचार करेगा।
कलेक्ट्रेट परिसर में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए और सभी ने एक स्वर में महिला आरक्षण के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, जिला सह महामंत्री अनुराग कौशल, मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, महेश वर्मा, अजय गुप्ता, शिवमंगल कौशल, फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष विपिन गुप्ता, फर्रुखाबाद नगर अध्यक्ष रचित अग्रवाल, शरद कुमार एडवोकेट, नरेश बाथम, कंपिल नगर अध्यक्ष निशांत गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष सरवन कौशल, विधानसभा कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, गौरव अग्रवाल, किराना कमेटी अध्यक्ष ओमी अरोड़ा, महामंत्री श्याम गुप्ता, शिवम वर्मा, मुकेश गुप्ता, अनूप गुप्ता, रामू शर्मा, भानु प्रताप सिंह, प्रभात अग्रवाल, अनुज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct