Farrukhabad news अवैध खनन पर कड़ा शिकंजा: – ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक सीज

IMG 20260411 WA0222

Farrukhabad news फतेहगढ़ / फर्रुखाबाद
11 अप्रैल 2026
शासन के सख्त निर्देशों के तहत जनपद में अवैध खनन और उससे जुड़े परिवहन नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में शनिवार को पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओवरलोडिंग कर अवैध खनन सामग्री ढो रहे दो ट्रकों को सीज कर दिया। वैसे माना तो यह जा रहा है कि पूरे जिले में इतने बड़े पैमाने पर अबैध खनन का धंधे के रूप में होना , स्वाभाविक नहीं , वल्कि सत्ता से जुड़ा रसूख ही है । खैर जो भी हो फिर भी आज हिम्मत का परिचय देते हुए –
अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) फतेहगढ़ के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने क्षेत्र में पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में क्षेत्राधिकारी नगर (CO City), एआरटीओ (ARTO) तथा यातायात पुलिस की टीम शामिल रही। चेकिंग के दौरान खास तौर पर रेत, गिट्टी और मिट्टी जैसे खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों पर नजर रखी गई।
अभियान के दौरान टीम ने दो ऐसे ट्रकों को पकड़ा, जो निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर अवैध खनन सामग्री का परिवहन कर रहे थे। जांच में पाया गया कि इन वाहनों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा था, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न किया जा रहा था।
एआरटीओ की मौजूदगी में दोनों ट्रकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। अब देखना यह होगा कि अबैध खनन पर इसी तरह की कार्रवाही आगे भी लम्बे समय तक जारी रहेगी या फिर सत्ता हनक के बाद केवल औपचारिकता साबित होकर रह जायेगी ?। इंतजार तो करना ही होगा ।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes