Shamshabad news युवक ने खाया जहर हालत बिगड़ी,परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया आरोप।

Picsart 23 06 13 21 37 26 912

Shamshabad news शमसाबाद फर्रुखाबाद 13 जून 2023। ससुराल में 25 वर्षीय युवक ने जहर खाया ।उपचार के नाम पर सीचसी के चिकित्सको ने लाल पीली गोलियां दे फर्ज निभाकर आगे बढ़ाया दिया। अस्पताल परिसर अखाड़ा बना,युवक के परिजनों ने ससुराली जनों पर जहर देने का आरोप लगाया जमकर बबाल काटा, लोहिया रिफर। जानकारी के अनुसार थाना मेरापुर के गांव कोकापुर निवासी 25 वर्षीय अजीत कुमार पुत्र राम नारायण ने ससुराल में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। बताते हैं अजीत कुमार छोटे भाई सुमित कुमार के साथ शमशाबाद के मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी ससुर राम गुलाम के यहां गया था। अजीत कुमार का विवाह राम गुलाम की पुत्री पूजा से 7 अप्रैल को विवाह हुआ था । विवाह के बाद छोटे भाई सुमित के साथ ससुराल आया था। मंगलवार को मोहल्ले से 200 मीटर की दूरी पर नाले के पास अचानक अजीत कुमार की हाल बिगड़ गई और वह वहीं पर गिर पड़ा।जानकारी किए जाने पर युवक ने जहर खाने की जानकारी भाई को दी। भाई द्वारा जहर खाने की सूचना सुमित कुमार ने घर तथा ससुराल में लोगों को दी ।सूचना के बाद दोनों परिवारों लोगो मे कोहराम मच गया। रोते बिबिलखते लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने लाल पीली गोलियां थमाकर अपना कर्तव्य निभाते हुए चलता कर दिया। बताया गया एक तरफ युवक जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा था तो दूसरी ओर दोनों परिवारों के लोग आपस में वाद-विवाद कर रहे थे। जहर खाए युवक के परिवार के लोगों ने ससुराली जनों पर जहर देने का आरोप लगाया। लगातार बिगड़ती हालत को देख युवक को एंबुलेंस द्वारा लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया,जहां उसका उपचार जारी था। युवक ने ससुराल में जहर क्यों खाया इसकी जानकारी तो नहीं हो सकी समाचार प्रतिनिधियों ने परिवार के लोगों से जानकारी की लेकिन किसी भी व्यक्ति ने जानकारी देना मुनासिब नहीं समझा। सूत्रों की माने तो युवक छोटे भाई के साथ पत्नी बुलाने आया था। लेकिन आपसी बाद बिबाद के चलते घातक कदम उठाया। सच्चाई क्या है यह तो परिवार के लोग ही जाने मगर मोहल्ले कें लोगो में तरह की चर्चाएं आम लोगों की जुबान पर थी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes