Shamshabad news, police checking abhiyan,शमशाबाद फर्रुखाबाद 13 जून 2023 पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद के आदेश अनुसार शमशाबाद थाना पुलिस के अलावा चौकी फैजबाग चिलसरा चौकी प्रभारी द्वारा चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान में 181 बाइको का चालान किया गया । जबकि आधा दर्जन से अधिक बाईकें सीज की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा रहा। वही चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों का कहना था नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला चलता रहेगा। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा फर्रुखाबाद के आदेशानुसार अपराध और अपराधियो के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान को लेकर जहां एक ओर पुलिस प्रशासन अपराधियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं वहीं दूसरी ओर अपराधियों में भी इसका अच्छा खासा भय देखा गया । सबसे बड़ी बात यह है पुलिस प्रशासन द्वारा जारी चेकिंग अभियान में सबसे ज्यादा उन बाइक सवार लोगों को शिकार बनाया गया जो नियमों को ताक पर रखकर खुद के साथ-साथ औरों को भी मौत का आमंत्रण दे रहे हैं। नियमों का उलंघन करने वाले बाइक सवारों को चेकिंग अभियान में निशाना बनाकर कार्रवाई की गई । मंगलवार को शमशाबाद थाना चौराहे के पास इस तरह का नजारा देखने को मिला जहां पुलिस प्रशासन द्वारा दुपहिया वाहनों की चेकिंग की गई तो तमाम लोग बाहन एक्ट की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए। किसी के पास आवश्यक प्रपत्र नहीं थे तो किसी के पास हेलमेट नहीं था ,और तो और कुछ लोग ऐसे भी थे जिनके पास कुछ भी नहीं था इन्हीं लोगों के वाहनों को सीज किया गया । शेष लोगों को आंशिक कार्रवाई का शिकार बनाया गया बताया गया है वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चिलसरा चौकी इंचार्ज विशेष कुमार चौकी प्रभारी फैजबाग संजय कुमार राय कस्बा इंचार्ज राजेश कुमार गौतम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दुपहिया वाहनों की चेकिंग की गई । मौके से गुजरने वाले बाइक सवार लोगों के आवश्यक पत्रों की जांच की गई मौके पर प्रपत्र नहीं दिखाने वाले वाहन स्वामियों को कार्रवाई का शिकार होना पड़ा ।जबकि कुछ लोगों के पास कोई भी प्रपत्र नहीं थे की ऐसी सात बाइको को सीज किया गया। जगह-जगह की गई वाहनों की चेकिंग में कुल 181 बाइकों का चालान किया गया जबकि 7 बाइक सीज की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान को लेकर जहां एक ओर वाहन स्वामियों में दहशत का माहौल देखा गया वहीं दूसरी ओर अराजक तत्वों की आवाजाही भी प्रतिबंधित रही।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct