शमसाबाद फर्रुखाबाद 24 जून 2022 सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर भाकियू मोर्चा के बैनर तले धरना प्रदर्शन की सूचना पर शमसाबाद पुलिस ने किसान नेताओं को नजरबंद किया । वही राष्ट्रपति भारत सरकार नई दिल्ली के अलावा प्रधानमंत्री भारत सरकार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार तथा जिला अधिकारी फर्रुखाबाद को संबोधित उप जिलाधिकारी कायमगंज के स्थान पर सीओ कायमगंज को 3 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन देकर निस्तारण की मांग की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामबहादुर राजपूत द्वारा सासन प्रशासन को भेजे गए ज्ञापन पत्र में सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए कहा देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद किया जाए या फिर उक्त योजना में अमीरी गरीबी की खाई मिटाकर सभी को समानता प्रदान की जाए। बिबरण के अनुसार सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों के युबाओ में कहीं कुछ गलत फहमी है। जिसको लेकर सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध किया जा रहा है। इस आंदोलन की ज्वाला में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के नेताओ तथा अराजनैतिक दलो के नेता भी प्रतिभाग कर विरोध कर रहे है। जिसमे किसान मोर्चा के आवाहन पर बिभिन्न संगठनों के किसान नेता भी विरोध कर रहे हैं हालांकि भा कि यू के जिला अध्यक्ष रामबहादुर राजपूत के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किए जाने की आषंकाओ पर जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार की देर शाम किसान नेताओ को नजरबंद कर लिया गया था । जिसमें जिलाध्यक्ष राम बहादुर राजपूत जिला सचिव संजय गंगवार कई कई किसान नेता सामिल थे। इन नेताओं को पुलिस की मैजूदगी में उनके घरों पर ही नजरबंद किया गया था। शुक्रवार को जिला सचिव संजय गंगवार के प्रतिष्ठान पर जिलाध्यक्ष राम बहादुर राजपूत के नेतृत्व में किसानों ने बैठक कर महामहिम राष्ट्रपति नई दिल्ली भारत सरकार के अलावा प्रधानमंत्री भारत सरकार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार तथा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को संबोधित उप जिला अधिकारी कायमगंज को ज्ञापन दिए जाने की बात कही गई। उप जिलाधिकारी कायमगंज अपराह्न कारणों से मौके पर उपस्थित नहीं हो सके जिस पर सीओ सोहराब आलम को ज्ञापन सौंपा गया है। समस्याओ में कहा गया है अग्निपथ फौजी भर्ती का प्रस्ताव वापस लिया जाए या फिर अमीर गरीब सभी वर्गों के लोगों के बच्चों को इस योजना का हिस्सा बनाया जाए देश के किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए। क्योंकि किसान लगातार कर्ज के साए में दबता जा रहा है किसानों की खुशहाली तो देश की खुशहाली ज्ञापन में कहा गया सरकार द्वारा ट्यूबवेल का बिल ₹50 प्रतिसत तो माफ कर दिया है। मगर ट्यूबवेल मालिकों ने किसानों से आम पासी पहले से कहीं ज्यादा डेढ़ गुनी कर दी है। इसलिए ट्यूबवेल के बिल को माफ ना कर आम जनता के लिए घरेलू बिल माफ किया जाए। जिससे विद्युत उपभोक्ता गरीब किसान मजदूर राहत महसूस कर सकें इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामबहादुर राजपूत जिला सचिव संजय गंगवार राम मोहन दीक्षित रामवीर सिंह चौहान तथा डॉ कैलाश चंद यादव नवीन चंद्र गंगवार रामवीर मैकूलाल राजपूत भगवान सहाय राजपूत खुश नवाज खा सलमान अहमद जगदीश राजपूत रोशन लाल यादव रामबरन यादव आदि लोग मौजूद रहे।
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सावधान! इस गली में बिछा है ‘मौत का जाल’, शिकायत के बाद भी नहीं जागा विभाग, एक साल में दूसरी गौवंश की मौत
Farrukhabad news –अंबेडकर नगर में करंट की चपेट में आने से सांड की तड़प-तड़प कर[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS झोलाछाप के फेर में उजड़ गई गोद: चार दिन के बुखार ने ली 14 वर्षीय अनीता की जान, सीएचसी पहुँचते ही पसरा मातम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘एक्शन’: विवाहिता शिवानी के कत्ल का मुख्य आरोपी पति दबोचा, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्रेमनगर में हुई विवाहिता शिवानी की नृशंस हत्या के मामले में[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘ऑपरेशन राज’: 40 कैमरों का जाल, 72 घंटे की जद्दोजहद और स्टेशन पर मिल गया ‘जिगर का टुकड़ा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कहते हैं कि अगर पुलिस ठान ले, तो पाताल से भी[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अबीर-गुलाल की खुशबू में घुला किसान एकता का रंग, होली मिलन में गूंजे भाईचारे के स्वर
KAIMGANJ NEWS –भारतीय किसान मजदूर यूनियन के समारोह में किसानों ने गले मिलकर दी बधाई,[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news DM का ‘सडन सरप्राइज’: शमसाबाद थाने में हड़कंप, फाइलों से मालखाने तक की कड़ी जांच
Farrukhabad news – हर पटल का निरीक्षण कर मिलीं खामियों पर कड़े तेवर के साथ[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS घने कोहरे की चादर में लिपटा कायमगंज क्षेत्र, सड़क और रेल यातायात पर पड़ा असर
KAIMGANJ NEWS – घना कोहरा देख लोगों ने कहा कि आज तो ऐशा लग रहा[...]
Mar
World News
world news लेबनान में इस्राइल का ‘खौफनाक’ वार: आसमान से बरसी रसायनिक आग, हड्डियों तक को गला देने वाला केमिकल इस्तेमाल!
World news–ह्यूमन राइट्स वॉच का सनसनीखेज दावा: रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना; अंतरराष्ट्रीय कानूनों की[...]
Mar