विद्युत पोल से टकराई बाइक चालक घायल हालत गंभीर

IMG 20220616 WA0064

शमशाबाद से मनोज सक्सेना

शमशाबाद -फर्रुखाबाद 17जून 2022- नशे में धुत अपाचे बाइक सवार बिजली के पोल से टकराया ,हालत गंभीर ,सूचना पर पुलिस मौके पर, शमसाबाद थाना पुलिस ने कार से उपचार हेतु सीएच सी शमशाबाद भेजा। बाइक सबार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने लोहिया फर्रुखाबाद रेफर किया। जानकारी के अनुसार फैजबाग शमशाबाद मार्ग पर ग्राम सिकंदरपुर महमूद जाने बाले मार्ग के निकट मंडी समिति के पास से गुजरते समय एक बाइक सवार उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जब वह शमशाबाद से बापस जा रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक सबार नशे में धुत था और अनियंत्रित गति से बाइक चला रहा था ।फैजबाग शमशाबाद मार्ग पर मंडी समिति के सामने अपाचे बाइक सवार रामपाल पुत्र नत्थू लाल निवासी ककड़ी थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद गुरुवार को किसी आवश्यक कार्य से शमशाबाद गया था। दुर्घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया अपाचे बाइक सवार की रिश्तेदारी शमशाबाद में है। जहां बो गया हुआ था। वापस आते समय फैजबाग शमशाबाद मार्ग पर मंडी समिति के सामने अनियंत्रित अपाचे बाइक सवार बिजली के पोल से टकरा गया। दुर्घटना के बाद जहां एक ओर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी ओर बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल अपाचे बाइक सवार की चीख़ पुकार पर आसपास गुजर रहे तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । किसी ने डायल 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस को आने की सूचना दी, तो किसी ने शमशाबाद थाना पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना के बाद शमसाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को कार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद में भर्ती कराया गया । जहां गंभीर हालत होने के कारण घायल बाइक सवार को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार जारी था ।मालुम रहे कायमगंज फर्रुखाबाद तथा फैजबाग शमशाबाद मार्ग पर अत्यधिक वाहन दुर्घटना देखने को मिल रही है। जिसमें खासकर दुपहिया बाहन सबार अनियंत्रि गति के सहारे बाहन दौड़ाकर अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है जब लोग बाइक को दौड़ाते हैं तो सारे कायदे कानून नियम भूल जाते हैं ना सर पर हेलमेट न ही सुरक्षा के कोई नियम लोगो का यह भी कहना था कि.दुपहिया बाहन सबार पहले तो कोई नियमो को जानते नहीं हैं और जानते हैं तो मानते नहीं हैं। लापरवाही के साथ बुरी तरह बाईक दौड़ाते हैं जो कहीं ना कहीं दुर्घटनाग्रस्त होकर बुरी तरह घायल हो जाते हैं। कुछ लोगो को इस लापरवाही की सौगात में अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। बुधवार की शाम फतेहगढ़ फर्रुखाबाद के मोहल्ला ग्राम गंज निवासी बाइक सवार दो लोगों की उस वक्त सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जब बे फर्रुखाबाद से कायमगंज के गांव मीरपुर स्थिति रिश्तेदारी में जा रहे थे ।बताते हैं आगे-आगे डीसीएम थी पीछे पीछे अनियंत्रित गति से बाइक सवार अचानक डीसीएम चालक द्वारा ब्रेक लगाए जाने से अनियंत्रित बाइक सवार डीसीएम के पीछे जा घुसे। जिससे दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। प्रशासन को चाहिए सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लापरवाह बाहन स्वामियों के खिलाफ शिकंजा कसे। वाहन चेकिंग अभियान के तहत लोगों को बाइक संचालन संबंधी नियमों की जानकारी दी जाए। आदेशों की अवहेलना करने वाले वाहन सवारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए । कार्यबाही का सिकंजा उन लोगों के खिसाफ़ कसा जाए जो नाबालिग उम्र है ऒर अनियंत्रित गति से वाहन दौड़ाकर मौत को दावत देते है । साथ ही पुलिस प्रशासन के लिए मुसीबतों का कारण के अलाबा घर परिवार के लोगों के उन सुहाने अरमानों पर पानी फेरते है । जिन्होंने भविष्य की बहुत सारी उम्मीदे लगायी थी। ऐसे लोग लापरवाही के कारण वाहन दुर्घटना का शिकार होकर अपनी जान गवा बैठते है । बताया गया है उदाहरण फैजबाग शमसाबाद मार्ग जहा सिकंदरपुर महमूद के निकट स्थित मंडी समिति के सामने गुजरते समय नसे में धुत्त अनियंत्रित बाइक सवार बिजली के पोल से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया लोगों का कहना था शराब के नशे में बाइक दौड़ने वाला व्यक्ति हेलमेट नहीं लगाये था।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes