निर्माणाधीन झील का निरीक्षण करने जा रही मुख्य विकास अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

Picsart 22 03 04 15 53 31 985

– सीडीओ के रास्ते से ही वापस लौटने पर ,पीडी मनरेगा एवं खंड विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण
नवाबगंज/ फर्रुखाबाद 4 मार्च 2022
जल संचयन तथा पर्यावरण की शुद्धता के लिए जनपद के विकासखंड नवाबगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत बबना गढ़िया में शासन द्वारा स्वीकृत 52 लाख रुपए की लागत से एक झील की खुदाई का कार्य प्रगति पर है। आज झील की हो रही खुदाई का निरीक्षण करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी एमअरुन मौली तथा पीडी मनरेगा राजमणि वर्मा एवं खंड विकास अधिकारी कौशल किशोर बबना जा रहे थे। किंतु मुख्य विकास अधिकारी की वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके कारण मजबूरी बस उन्हें वापस लौटना पड़ा। इसके बाद पी डी मनरेगा राजमणि वर्मा तथा वीडीओ कौशल किशोर ने खुदाई स्थल पर पहुंच कर, हो रहे कार्य का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य करवा रहे संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा वहां मौजूद तकनीकी सहायक सुशील कौशल ,सचिव कुलदीप राजपूत एवं एपीओ मनरेगा गौरव कुमार दिवाकर के साथ ही यहां के ग्राम प्रधान संजीव यादव तथा अन्य ग्रामीणों से वार्ता कर झील खुदाई के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की । बताया जा रहा है कि हर वर्ष कम हो रही वर्षा के कारण भूजल स्तर में आ रही गिरावट को देखते हुए यहां झील की खुदाई का काम आवश्यक था।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes