गंगा का जलस्तर बढ़ने से जारी कटान को लेकर उप जिलाधिकारी ने किया दौरा

IMG 20220713 WA0076

शमशाबाद फर्रुखाबाद 13 जुलाई 2022 गंगा का जलस्तर बढ़ने से जारी कटान को लेकर उप जिलाधिकारी कायमगंज ने नायब तहसीलदार के साथ मौके का जायजा लिया । किसानों से मुलाकात कर उनके जख्मो पर मरहम लगाया। मालूम रहे शमशाबाद थाना क्षेत्र की गंगा कटरी में बसे गांव समोचीपुर चितार के निकट गंगा किनारे किसानों के खेत जो कई दिनों से कट रहे थे जिससे स्थानीय ग्रामीण किसानों में उदासी का माहौल देखा गया था। क्षेत्रीय किसानों के अनुसार गंगा में जलस्तर बढ़ने के बाद पिछले कई दिनों से कटान की प्रक्रिया जारी थी। इस कटान की प्रक्रिया में जहां एक ओर गंगा नदी की बड़ी-बड़ी पहाड़ियां जमींदोज हो रही थी। वही गंगा नदी के किनारे कटरी क्षेत्र के किसानों के उपजाऊ खेत भी कटान की भेंट चढ़ रहे थे। जिससे छोटे छोटे गरीब किसानों के चेहरों पर उदासी के बादल देखे जा रहे थे । कुछ किसानों ने लगातार जारी कटान को देखते हुए जिला प्रशासन से इस ओर ध्यान दिए जाने की मांग की थी साथ ही इस समाचार को उक्त समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। समाचार पत्र में छपी खबर का हुआ असर उप जिलाधिकारी कायमगंज संजय कुमार के साथ नायब तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने बुधवार को ढाई घाट शमसाबाद की गंगा कटरी क्षेत्र के ग्राम समोचीपुर चितार पहुंचे जहां उन्होंने गंगा की जलधारा में कट रहे किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीण किसानों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझा इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल तथा पुलिस प्रशासन मौजूद रहा बताते है गंगा में जलस्तर बढ़ने के बाद पिछले कई दिनों से तेजी से हो रहा था। जिससे किसानों के उपजाऊ खेत काफी हद तक कट गए थे उप जिलाधिकारी कयमगंज से की मुलाकात के दौरान उन्होंने गरीब किसानों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

शमसाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes