गुरु पूर्णिमा अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर की लोकमंगल की कामना

IMG 20220713 WA0065

शमशाबादत/ फर्रुखाबाद 13 जुलाई 2022 गुरु पूर्णिमा पर्ब अवसर पर ढाई घाट शमशाबाद पर पवित्र गंगा की धारा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तो ने गंगा स्नान कर सूर्य को अर्ध देते हुए लोकमंगल की कामनाएं की। गंगा के पावन तट पर पहुंचे भक्तों ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद भगवान सूर्य को अर्ध देकर सुख समृद्धि की कामनाये की गयी ।ढ़ोलक की थाप पर महिलाओ ने गंगा मैया के भक्ति गीत गाकर वातावरण को सुखद बना दिया। जानकारी के अनुसार आषाढ़ महीने के अंतिम दिन बुधबार को गुरु पूर्णिमा पर्व, पर गंगा स्नान करने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में आम श्रद्धालुओं द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई थी।।घरों में साफ-सफाई व्यवस्था के साथ साथ खानपान की ब्यबस्थायें की गई थी। गंगा स्नान हेतु ढाई घाट जाने के लिए भक्तों द्वारा अपने अपने स्तर पर दुपहिया चौपहिया वाहनों की व्यवस्था की गई थी ।कुछ भक्तो को ट्रैक्टर ट्राली के सहारे भक्ति के माहौल में गंगा मैया के गीतों पर थिरकते हुए देखा गया । गुरु पूर्णिमा पर्ब के गंगा स्नान को लेकर शमशाबाद थाना पुलिस द्वारा सुरक्षा के लिहाज से बड़ी तैयारी की गई थी। कहीं रोड पर जाम न लगे इसके लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। थाना चौराहे से लेकर गंगा रोड चौराहा यहां तक की ढलान से बिरयाडाडा रोड के अलावा कासिमपुर तराई में पुलिस फोर्स लगाया गया था । आने जाने वाले लोगों कीपुलिस फोर्स निगरानी कर रहा था। जाम न लगे इसके लिए पुलिस सभी श्रद्धालुओं को अपने अपने वाहन आगे ले जाने की हिदायत दे रही थी । ढाई घाट शमशाबाद गंगा नदी जहा सुरक्षित स्नान हो इसके लिए गंगा नदी के अंदर खतरे की जगह पर बांस बल्लिया लगाई गई थी। कुछ स्थानों पर ही स्नान की व्यवस्था की गई थी। जिसमें महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। बुधवार की सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ढाई घाट शमशाबाद की पवित्र गंगा नदी पर गंगा मैया की आराधना करते हुए भगवान सूर्य देव को जलार्द्धि दे कर बड़े पैमाने पर स्नान किया ,तथा घर परिवार समाज देश में सुख समृद्धि की कामनाएं की। शमशाबाद शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने वाले श्रद्धालु जो बड़ी तादाद में ढाई घाट शमशाबाद की।पबित्र गंगा नदी पर एकत्रित हुए ।यहां हंसी खुशी के माहौल में आम लोगों द्वारा गंगा स्नान किया गया। वहीं महिलाओं ने भी गंगा मैया की आराधना करते हुए सुरक्षित स्थानों पर गंगा स्नान किया ।सुरक्षा के लिहाज से थाना पुलिस अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई थी। स्नान के दौरान कोई अनहोनी घटना ना हो इसके लिए गोताखोर मुस्तैद थे। लगभग 11:00 तक भक्तों द्वारा गंगा स्नान का दौर चलता रहा। प्रभारी थानाध्यक्ष शमसाबाद मनोज कुमार भाटी ने बताया प्रशासन के आदेशानुसार गंगा स्नान को सुरक्षित बनाए जाने के लिए पूरी तैयारियां की गई थी। उन्होंने बताया खुशी इस बात की है गंगा स्नान सुरक्षित हुआ और सभी लोग स्नान के उपरांत सुरक्षित अपने अपने घरों को वापस लौटे। उन्होंने यह भी बताया सुरक्षा के लिहाज से बे स्वयं स्ट्रीमर से खतरे के स्थान से भ्रमण करते रहे और लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्नान करने की हिदायत देते रहे। खतरे को देखते हुए जगह-जगह बांस बल्ली लगाई गई थी। सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान को अंजाम दिया गया ।

 

शमसाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes