महिलाओं से जुड़े अपराधिक मामलों को गंभीरता से लेते हुए अन्य मामलों में भी त्वरित कार्यवाही की जाए-आईजी

Picsart 22 03 25 08 58 36 773

फर्रुखाबाद 21 अप्रैल 2022

प्रदेश में कानून व्यवस्था हर हाल में सही रखने तथा अपराधियों पर अंकुश लगाकर अपराधों की रोकथाम करने के लिए फर्रुखाबाद पहुंचे, पुलिस महानिरीक्षक [आई जी] प्रशांत कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधितअपराधिक मामलों को गंभीरता से लें , तथा माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए ।उन्होंने कहा कि गंभीर प्रवृति के अपराधों में लिप्त अपराधी को सजा दिलाने के लिए गंभीरता से प्रयास करें । उन्होंने निर्देश दिया कि आईजी आर एस पर जो शिकायतें प्राप्त हो उनके निस्तारण में शीघ्रता की जानी चाहिए। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि आम लोगों के प्रति पुलिस को अपने व्यवहार में परिवर्तन लाते हुए उनके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। जिससे कि पीड़ित व्यक्ति निडर होकर पुलिस को अपनी समस्या बता सके। ऐसा करने पर समाज में पुलिस के प्रति अच्छा संदेश जाएगा। साथ ही छोटे से छोटे मामलों को गंभीरता से लेकर उनका निस्तारण कराने से घटनाएं होने में बहुत कमी आएगी। अपराधियों को सजा दिलाने के लिए उन्होंने न्यायालयों में लंबित मामलों की अच्छे ढंग से पैरवी करने के निर्देश देते हुए । लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने के लिए भी कहा । समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ,अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ,सीओ सिटी प्रदीप सिंह, सीओ कायमगंज सोहराब आलम ,सीओ अमृतपुर अजय कुमार शर्मा ,सीओ मोहम्दाबाद राजवीर सिंह गौर के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तथा जिले के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes