सवारिया टेंपो में ले जाने के विवाद में दो टेंपो चालक भिड़े ,लगाया मारपीट का आरोप

5 e1661866043579

शमसाबाद/ फर्रुखाबाद 30 अगस्त 2022 दबंगई से सवारियां उतारने का विरोध करने पर किया गाली गलौज ।विरोध करने पर टेंपो चालक ने दूसरे टेंपो चालक को पीटा । बताया गया कि मारपीट मिर्जापुर रूट पर टेंपो चलाने के एवज में रंगदारी मांगते हुए टेंपो की चाबी छीनने के कारण हुई । आरोप है कि टेंपो चलाने की एवज में दबंग दूसरा टेंपो चालक उससे ₹2000 रंगदारी देने की बात कह रहा था साथ ही धमकी भी दी कि यदि रुपए नहीं दिए तो इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा । मिली जानकारी के अनुसार शमशाबाद नगर के मोहल्ला दाउदगिराह निवासी जॉनी पुत्र सियाराम ने शमशाबाद थाना क्षेत्र के ही मुहल्ला दलमीर खा निवासी विनोद कुमार पुत्र ना मालूम के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बो शमशाबाद_ शाहजहांपुर मार्ग पर टेम्पो चलाने का कार्य करता है। बीते दिवस की सुबह शमसाबाद थाना चौराहे पर मिर्जापुर जाने के लिए टेंपो लेकर तैयार खड़ा था। अचानक 2 सवारियां आ गई। जिन्हें बिठाने के बाद अन्य सबारियो के आने का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान आरोपी टेम्पो चालक विनोद ने टैंपू से सवारियां उतारने का प्रयास किया। विरोध करने पर दबंग टेंपो चालक ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। मौके पर लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। आरोप है पीड़ित टेंपो चालक सवारियां लेकर मिर्जापुर पहुंचा, तो आरोपी टेंपो चालक ने उसके टेम्पो को रोक चाबी खींच ली तथा गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। मारपीट की घटना में पीड़ित चालक गिरकर घायल हो गया। पीड़ित टेंपो चालक ने दबंग टेंपो चालक पर गालीगलौज तथा मारपीट करने एबं धक्का देकर गिरा देने का आरोप लगाया । पीड़ित के अनुसार दबंग टेंपो चालक ने धमकी देते हुए कहा अगर इस मार्ग पर टेंपो चलाना है तो ₹2000 देने होंगे। अन्यथा अंजाम बुरा होगा। पीड़ित टेंपो चालक ने दबंग टेम्पो चालक के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर में कहा गया है उक्त टेंपो चालक दबंग है। इससे पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पीड़ित ने दबंग के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस से आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।

 

रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमशाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes