आज फिर दिखाई पड़ा खूंखार जंगली जानवर क्षेत्र में दहशत का माहौल

3 1

– फिर भी वन विभाग के अधिकारियों को नहीं मिल रहे जानवर के पैरों के निशान तक
शमशाबाद / फर्रुखाबाद 30 अगस्त 2022 आज थाना क्षेत्र शमशाबाद के गांव हजियापुर के पास संभावित जंगली खूंखार जानवर.( चीता) फिर दिखाई दिया। जिसकी खबर फैलने पर क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया ।सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में कांबिंग कर जंगली जानवर का पता लगाने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं आई। यहां तक की बनाधिकारी कह रहे हैं कि उन्हें किसी भी जंगली जानवर के पैरों के निशान तक नहीं मिले हैं। बता दें कि पिछले लगभग 15 दिनों से शमशाबाद क्षेत्र में संभावित चीते के होने की फैल रही खबर के कारण लोगों में खासा भय दिखाई दे रहा है। ग्रामीण इस जंगली जानवर को चीता बता रहे हैं । बताया गया कि गत रात लगभग 10:00 बजे गांव हजियापुर के निकट कुछ लोगों ने इस जंगली जानवर को सड़क पार करते हुए देखा। तो गांव वालों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने भय के कारण अपने पालतू जानवरों को बाहर खुले में से खोलकर घर की चारदीवारी के अंदर बंद कर लिया और खुद परिवारों के साथ चौकन्ना हुए ग्रामीण घरों के अंदर सुरक्षित ढंग से बंद हो गए। इससे पहले भी खूंखार जंगली जानवर क्षेत्र में एक गौवंश को अपना शिकार बना चुका है । वही एक गांव के गन्ने के खेत में कुत्ते का क्षत-विक्षत सब पड़ा मिला था ।इस के अलावा अन्य घटनाएं यदि सही है तो निश्चित ही क्षेत्र में कोई न कोई, चाहे किसी नस्ल का हो, खूंखार जंगली जानवर की मौजूदगी का प्रमाण दे रहा है। लेकिन वन विभाग के अधिकारियों को अब तक इस हिंसक जानवर के पैरों के निशान तक क्षेत्र में नहीं मिल पाए। उसकी खोज करना तथा लोगों में व्याप्त भय दूर करना तो बहुत दूर की बात है। वन अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने संभावित स्थानों पर कॉम्बिन भी की तथा जानवर को पकड़ने के लिए पिंजड़े की भी व्यवस्था की, लेकिन जंगली जानवर अब तक उनकी पकड़ से बहुत दूर है। फिर भी वे पिंजरे को अब दूसरे स्थान पर लगाकर इस जानवर को पकड़ने का प्रयास जारी रखेंगे । एक बार फिर देखे गए जंगली जानवर के बारे में लोगों का कहना है कि जानवर गांव हजियापुर के पास खड़े बांसों के झुरमुट के पास से होता हुआ दक्षिण की ओर निकली निचली गंगा नहर की ओर चला गया ।

 

रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमशाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes