Shamshabad News: बाइक सवार तीन बाढ़ के पानी में गिरे ,एक बचा, पति पत्नी दो की घटना में हुई दुखद मौत

Shamshabad News

घर वापसी के दौरान अनियंत्रित बाइक पुलिया से फिसल कर बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में गिरी। दंपति की जल समाधि ,बाइक सवार ने तैर कर जान बचाई। घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमडी। शमसाबाद पुलिस ने तैराक गोताखोरों के सहारे दोनों शवों को बाहर निकलवाया। दंपत्ति का शव बाहर आते ही घर परिवार में कोहराम ।

ग्रामीणों की आंखों से आंसू छलके,कुछ दिन पूर्व महिला ने दिया था एक बच्ची को जन्म मंगलवार को होना था नामकरण संस्कार। इसे कुदरत का कानून कहे तो ज्यादा बेहतर होगा। क्योंकि दुनिया कुदरत के हिसाब से चलती है ।जब जिसका समय आ जाता है। वक्त उसी को ही अपना निवाला बना देता है। इस बात का उदाहरण बुधवार की सुबह देखने को मिल ही गया । बिबरण के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र की गंगा कटरी में बसे गांव सुल्तानगंज खरेटा के मजरा दादूपुर केहरी नगला निवासी सार देव सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी को को रात्रि ढाई बजे पेट दर्द हुआ ।

बिगड़ती हालत देख सार देव पड़ोसी रिश्ते के मौसा रामलड़ेते के साथ बाइक द्वारा खरेटा आया। जहां एक चिकित्सक से दबाइया लेकर वापस लौट रहा था । रात्रि 3 बजे के करीब गुजरते समय जर्जर पुलिया , जहां ऊपर पानी बह रहा था । बाइक असंतुलित हो गई और बह रहे पानी की चपेट में आकर गड्ढे में जा गिरी। इस घटना में बाइक सवार राम लड़ेते तो किसी तरह तैरकर निकल भागा। मगर दंपत्ति का कोई पता नहीं चल सका।

घबराया बाइक सवार मदद के लिए चीखता चिल्लाता रहा। चीख-पुकार सुन गांव के लोग मौके पर पहुंचे ।जहां रात के अंधेरे में दंपति को खोजने का प्रयास किया गया। सुबह के वक्त पुलिया से कुछ दूरी पर महिला की साड़ी नजर आई तो ग्रामीणो ने गोताखोरों की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला। लगभग 6 घंटे बाद सारदेब का शब जो गड्ढ़े में कोई 20 मीटर की दूरी से जाल के सहारे बाहर निकाला गया। पति पत्नी के शब देख जहां एक ओर घर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी ओर गांव के लोगों की आंखों में आंसू छलकने लगे। हर तरफ मातम पसरा हुआ था। लोग मायूसियों के आलम में दंपत्ति की दर्दनाक मौत पर अफसोस जता रहे थे ।

ग्रामीणों का कहना था 15 वर्ष पूर्व इस पुलिया का निर्माण कराया गया था । लेकिन पुलिया दिनों तरफ क्षतिग्रस्त हो गयी थी । रास्ते में गहरे गड्ढे हो गए थे। ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा था ।जो दंपति की मौत का कारण बना। घटना की सूचना डायल 112 नंबर पर शमशाबाद पुलिस को दी गई । जिस पर पीआरबी के अलावा प्रभारी थानाध्यक्ष शमसाबाद मनोज कुमार भाटी पुलिस फोर्स के साथ पहुँचे तथा घटना की जानकारी की।

घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई ।तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। कानूनगो लेखपाल मौके पर पहुंचे बताया गया है जिस वक्त दंपति का शव बाहर निकाला गया। उस वक्त परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा ।सभी लोग दहाड़े मार कर रोने लगे। ग्रामीणो के अनुसार कुछ दिन पूर्व महिला ने 1 बच्ची को जन्म दिया था। जिसका मंगलवार को नामकरण संस्कार होना था। बच्ची के जन्म की खुशी में घर परिबार के लोग हँसी खुशी के माहौल में तैयारियां कर रहे थे। मगर दंपति को क्या पता था जिस बच्ची ने जन्म लिया। उस बच्ची के नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शरीक नहीं हो सकें।

शायद किस्मत को यही मंजूर था। प्रभारी थानाध्यक्ष शमशाबाद मनोज कुमार भाटी ने बताया रात्रि 3:00 बजे के करीब दादूपुर गांव जाने वाले मार्ग के निकट टूटी पुलिया के पास दुर्घटना होने की जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया । परिजनों से जब पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए पूछा गया तो उनका कहना था घर परिवार तथा नाते रिश्तेदार बाहर मेहनत मजदूरी करते हैं। आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्यवाही को अंजाम दिया जाए।

रिपोर्ट विश्व प्रकाश चतुर्वेदी शमशाबाद

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes