शमशाबाद/ कायमगंज /फर्रुखाबाद 13 दिसंबर 2022
कानून के अनुसार हर एक वालिग युवक -युवती को अपना जीवन साथी चुनने का पूरा अधिकार है। लेकिन आज भी भारतीय समाज का सामाजिक ताना-बाना इसकी अनुमति नहीं दे रहा है। सामाजिक मर्यादाओं की दुहाई देकर इस तरह से पनपने वाले प्रेम संबंधों पर अक्सर रोक लगाने का ही प्रयास किया जाता है। ऐसा ही एक मामला कस्बा व थाना शमशाबाद के मोहल्ला चौहट्टा में सामने आया ।
जहां आड़े आयीं सामाजिक मर्यादाओं के कारण एक दूसरे के हमसफर बनने में असफल रहने से उपजी कुंठा के चलते युवक- युवती ने एक साथ फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार यहां के निवासी राजीव कुमार यादव के 20 वर्षीय बेटे संकेश का अपने पड़ोसी सुरेश चंद यादव की 18 वर्ष की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने अपने प्रेम में आकर एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का निर्णय ले लिया था। और बे मौका पाकर एक दूसरे से मिलते जुलते भी रहे। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने नाराजगी जाहिर करते हुए लड़की पर पाबंदी लगाकर उसका आना-जाना रोका ।लेकिन एक दूसरे के साथ प्रेम संबंध प्रगाढ़ बना चुके प्रेमी युगल फिर भी किसी न किसी बहाने से मौका निकाल कर मिलते रहे। बताया गया कि जब दोनों ने यह बात समझ ली कि उनकी शादी नहीं हो सकती । इसमें सामाजिक मर्यादा बाधा बन रही हैं। जिन्हें तोड़ पाना उनके बस का नहीं है। तो दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की खाई कसम को पूरा करते हुए आज प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पता उस समय चला जब युवक के ताऊ का बेटा गोविंद आज प्रातः 8:00 तंबाकू के खेत में कुछ काम कराने के लिए संकेश को बुलाने उसके घर गया। आवाज दी तो कमरे से कोई संकेत नहीं मिला।

उसने जब खिड़की के सहारे झांक कर देखा तो संकेश तथा उसकी प्रेमिका 18 वर्षीय शिखा दोनों फांसी के फंदे पर झूलते दिखाई दिए । यह नजारा देखते ही गोविंद की चीख निकल गई । शोरगुल सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे साथ ही यह खबर फैलते ही मोहल्ला तथा नगर के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते हुए देखे जा रहे थे। सूचना पाकर थाना पुलिस तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम भी वहां पहुंचे। पुलिस ने फांसी के फंदे पर झूलते हुए प्रेमी प्रेमिका के शवो को उतरवाकर घटना की जानकारी लेते हुए शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम ने बताया कि दोनों के शवों पर किसी भी तरह की चोट के निशान दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे यह साफ हो रहा है कि इन दोनों ने हताशा वस आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद दोनों मृतकों के परिवारों में शोकाकुल माहौल के बीच कोहराम मचा हुआ है। पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार दोनों के शवों का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ कराया जाएगा। जिससे किसी भी तरह का कोई संदेह बाकी न रह जाए।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct