शमसाबाद/ फर्रुखाबाद 3 मार्च 2023
जनपद फर्रुखाबाद की नगर पंचायत शमशाबाद का पहला निर्वाचन वर्ष 1928 में हुआ था। बताया जा रहा है कि उस समय से लेकर अब तक नगर पंचायत शमशाबाद को कभी भी आरक्षित नहीं किया गया । यहां शुरू से लेकर वर्तमान तक सामान्य वर्ग का ही नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होता रहा है। इस बार न्यायालय आदेश पर आरक्षण तय करने के लिए जांच कमेटी गठित की गई थी। जिसने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली, जल्द ही कैबिनेट से प्रस्ताव पास होने के बाद आरक्षण की स्थिति भी स्पष्ट होने की संभावना है। चुनावी प्रक्रिया की आहट होते ही नगर पंचायत शमशाबाद के नागरिक भी सक्रिय हो गए। यहां के निवासी इलियास मंसूरी एवं अनुज कुमार, शमीम, मोहम्मद हसीन, मोहम्मद आरिफ ,अनुपम शर्मा ,वीरेंद्र, श्यामवीर, प्रमोद, प्रभात कुमार मौर्य ,रामनिवास, जीशान, तहशीन सहित लगभग आधा सैकड़ा लोगों ने अलग-अलग दो पत्र आयोग एवं प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश को प्रेषित कर, इस बार नगर पंचायत शमशाबाद को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित घोषित करने की मांग की है। प्रेषित किए गए दोनों पत्रों में अपनी मांग के समर्थन में इन लोगों ने एक पत्र संलग्न किया। जिसमें दर्शाया गया है कि नगर पंचायत शमशाबाद की कुल आबादी 32,330है। कुल आबादी में से पिछड़ा वर्ग की आबादी 25,300 तथा अनुसूचित जाति की आबादी 4030 है। इसके आधार पर पिछड़ा वर्ग के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष पद आरक्षित करने की मांग करने वालों का तर्क है, की कुल जनसंख्या के अनुपात में सबसे अधिक पिछड़े वर्ग की आबादी है। इसलिए उनकी मांग भी न्यायोचित है।उनका कहना है कि शासन एवं न्यायालय की स्पष्ट मंशा है कि नगर निकाय में आरक्षण प्रक्रिया जातीय क्रमानुसार एवं नियमानुसार हो। आंकड़े प्रस्तुत कर आरक्षण की मांग करने वालों का कहना है कि जातीय संतुलन एवं अनुपात की जांच कराकर पूर्व घोषित आरक्षण निरस्त कर पिछड़ा वर्ग बाहुल्य आबादी बाली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद को पिछड़े वर्ग के लिए ही आरक्षित किया जाना चाहिए। इस नगर पंचायत के इन निवासियों का कहना है कि पिछड़े वर्ग के लिए नगर पंचायत शमशाबाद का अध्यक्ष पद आरक्षित करने से ही इतनी बड़ी आबादी बाले पिछड़े वर्ग को पहली बार मौका मिल सकता है। यदि इनकी मांग, जो इन्होंने कुल आबादी तथा इसमें पिछड़ा वर्ग की संख्या का आंकड़ा दर्शा कर प्रमाण प्रस्तुत किया है। उसके आधार पर आरक्षण प्रक्रिया अपनाई गई। तो वर्ष 1928 से लेकर अब तक पहली बार पिछड़ा वर्ग का कोई व्यक्ति इस नगर पंचायत का प्रथम नागरिक बन सकता है। लेकिन क्या ऐसा होगा? इसके लिए तो आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने तक इंतजार करना होगा।
ब्यूरो चीफ= जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug