रोडवेज बस पोल से टकराई लगभग आधा दर्जन यात्री हुए घायल

Picsart 22 10 19 21 24 43 182 jpg

शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 19 अक्टूबर 2022
परिवहन निगम की बस स्मृति द्वार के पोल से टकराई आधा दर्जन से अधिक यात्री चुटहिल चालक की सूझ बूझ से बड़ा हादसा होते होते टला। पुलिस मौके पर,
बिबरण के अनुसार दिवाली का त्यौहार नजदीक है ऐसे में दिल्ली एटा से सवारियों का आना-जाना शुरू हो गया बिभग द्वारा रोडवेज की बसों को लंबे रूट पर लगाया तो गया लेकिन इसे लापरवाही कहा जाए तो ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि दिल्ली से वापस आने वाली बसों की सही से जांच भी नहीं होती और उन्हें वापस भेज दिया जाता है जिससे कहीं नहीं रोडवेज की बसें या तो दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं या फिर तकनीकी खरानी का शिकार हो जाती है ऐसी बसो में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है मजबूरन बसों के परिचालक यात्रियों को दूसरे वाहनों से रवाना करते हैं इस पीरियड में यात्रियों को जहां एक ओर कीमती समय बर्बाद करना पड़ता है वहीं दूसरी ओर धक्का-मुक्की का भी सामना करना पड़ता है मंगलबार को एक बार फिर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई नवाबगंज मंझना हजियापुर मार्ग पर फर्रुखाबाद से एटा जा रही फर्रुखाबाद डिपो की बस के ब्रेक फेल हो जाने से बस स्मृति द्वार के पोल से टकरा गई बताया गया है फर्रुखाबाद डिपो की बस संख्या यूपी 76 के 1910 का चालक राजवीर निवासी रोशनाबाद थाना शमशाबाद परिचालक कर्मवीर के साथ यात्रियों को बस में बिठा कर फर्रुखाबाद से एटा जा रहा था बस में 34 यात्री सबार थे मंझना हजियापुर मार्ग पर गुजरते समय निचली गंगा पुलिया के पास अचानक बस की ब्रेको ने काम करना बंद कर दिया जिससे चालक हड़बड़ा गया चालक ने बस को रोकने की कोशिश की इसी दौरान सड़क किनारे लगे स्मृति द्वार के पोल से बस टकरा गई इस दुर्घटना में बस में सवार कुल यात्रियों में लगभग आधा दर्जन यात्री हल्के फुल्के चोटिल हो गए दुर्घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई आनन-फानन में यात्री बस से नीचे आ गए दुर्घटना के बाद आसपास क्षेत्र के लोगो की भीड़ एकत्रित हो गयी सभी यात्रियों को दूसरे वाहनों से एटा भेज दिया गया घटना की सूचना पर शमशाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची प्रभारी थानाध्यक्ष शमसाबाद मनोज कुमार भाटी ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली हालांकि इस दुर्घटना में सभी लोग बाल-बाल बच गए मगर मौके पर मौजूद लोगों ने दहशत का माहौल देखा गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया गया है जिस वक्त बस हजियापुर जा रही थी उस समय बस की गति नियंत्रण में थी अगर गति अनियंत्रित होती तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था सभी लोगों ने हादसा टल जाने पर राहत की सांस ली बस चालक राजवीर ने बताया अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण हादसे को बचाने की कोशिश की गई घटना की सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दी गई थी।

रिपोर्ट विश्व प्रकाश चतुर्वेदी शमशाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes