दबंगों ने जेसीबी से उजाड़े हरे बांस के झुरमुट

Picsart 22 10 16 17 09 56 404

शमसाबाद/ फर्रुखाबाद 16 अक्टूबर

संक्रमणीय भूमि पर लगे आधा दर्जन बॉस के हरे बृक्षो को दबंगो ने कटबाया। बिरोध करने पर दी अंजाम भुगतने की धमकी। पीड़ित ने दबंग आरोपियो के खिलाफ शमसाबाद पुलिस को तहरीर देकर जनामाल की सुरक्षा की मांग की।
शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खुडिना धमगमा निवासी राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय अवधेश कुमार गंगवार ने यहीं के निवासी संदीप कुमार उर्फ बबलू पुत्र महेंद्र सिंह के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि आरोपी दबंग है और अपने बाहुबली परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। आरोप है आरोपी ने गाटा संख्या 326 जिस पर ढाबा का निर्माण कराया है । आरोपी ने परिवार के सहयोग से पीड़ित की गाटा संख्या 327 की जमीन पर से जबरन रास्ता निकाल कर आवागमन करना चाहते हैं ।जबकि उन्हें कोई वैधानिक अधिकार प्राप्त नहीं है । ऐसी स्थिति में आरोपी ने अपने पूरे परिवार के सहयोग से प्रार्थी की जमीन पर लगे आधा दर्जन हरे बांस के पेड़ जेसीबी द्वारा कटबा कर गेस्ट हाउस में रखवा दिए। थाना पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार रात्रि के अंधेरे में आरोपियों द्वारा जेसीबी के सहारे वृक्षों को कटवाया जा रहा था। आहट होने पर मौके पर जाकर जानकारी कर बिरोध किया गया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब आरोपियो को रोकने की कोशिश की गई तो आरोपी बाद बिबाद पर आमादा हो गए। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने की धमकी देते हुए कहा ज्यादा करोगे तो अंजाम बुरा होगा । दबंगों की दबंगई से घबराकर पीड़ित किसी तरह जान बचाकर घर आया । पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर कहा आरोपी दबंग हैं और किसी भी वक्त अप्रिय घटना को अंजाम देकर उसकी जमीन पर कब्जा कर सकते हैं। पीड़ित के अनुसार दबंगों की दबंगई के खिलाफ इससे पूर्व में भी पुलिस को शिकायती पत्र दिया जा चुका है। पीड़ित के अनुसार बो अकेले परिवार का सदस्य है। खुद के साथ- साथ सम्पत्ति सुरक्षा हेतु आरोपियो के विरुद्ध शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर वैधानिक कार्यवाही किए जाने की मांग कीहै।

रिपोर्ट विश्व प्रकाश चतुर्वेदी शमशाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes