घने कोहरे के कारण रोडवेज बस तथा ट्रक टकराए ,दोनों वाहनों के चालकों की हुई दर्दनाक मौत

Picsart 23 01 08 13 59 08 242

फर्रुखाबाद (द एंड टाइम्स न्यूज़)
पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी के साथ ही घने कोहरे की चादर के कारण अदृश्यता बनी हुई है। सड़क मार्ग पर चलने वाले वाहनों के चालकों को कोहरे के कारण साफ दिखाई नहीं देता। ऐसी स्थिति में रोडवेज बस तथा ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बस तथा ट्रक दोनों ही वाहनों के चालकों की घटनास्थल पर ही दुखद मौत हो गई। वही कुछ यात्री भी घायल हुए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उपचार के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया ।वही कम घायल यात्री घबराए तथा परेशान हो जैसे भी हुआ उन्हें जहां वाहन मिला वहां से गंतव्य की ओर रवाना हो गए। लोहिया अस्पताल में भर्ती घायल यात्रियों को देखने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अस्पताल पहुंचे। जहां इन अधिकारियों ने घायलों का हालचाल लेने के बाद चिकित्सकों को त्वरित एवं बेहतर तथा आवश्यक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस फर्रुखाबाद से दिल्ली जाने के लिए रवाना हुई थी । जबकि ट्रक कायमगंज से फर्रुखाबाद की ओर आ रहा था। दोनों वाहन नवाबगंज- मंझना मार्ग पर स्थित गांव जोधा नगला के सामने टकरा गए। इस दुखद घटना में रोडवेज बस चालक लखन कुमार शर्मा निवासी जनपद अलीगढ़ तथा जिला शाहजहांपुर का निवासी ट्रक चालक गोविंद उर्फ बबलू ,इन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । वही इस घटना में 6 से अधिक बस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल भेजा गया। बाकी यात्रियों के हल्की चोटें ही आई थी । इसलिए बे वहां से चले गए। घटना का मुख्य कारण घने कोहरे के कारण अदृश्यता बताई जा रही है। ट्रक का चालक तो क्षतिग्रस्त हुए ट्रक की स्टेरिंग के पास ही फंसा हुआ था। जिसे जेसीबी की मदद से ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाने के बाद उसके शव को बाहर निकाला जा सका।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes