– पिटी पुलिस कानून व्यवस्था तार-तार हमलावरों के भय से उल्टे पांव पुलिस भागने को हुई मजबूर
फर्रुखाबाद 24 मार्च 2022
वैसे तो आमतौर पर पुलिस की हनक से कभी-कभी बहुत से ऐसे प्रश्न खड़े होते हैं। जिनका उत्तर मिलना या सीधे तौर पर दिए जाना संभव होता दिखाई नहीं देता। किंतु फिर भी खाकी कानून की प्रहरी मानी जाती है, और उसी पर अराजकता दिखाने वाले हमलावर हो जाएं तो फिर कानून व्यवस्था कितनी लचर होगी। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया । जब गिहार बस्ती लकूला में गस्ती पुलिस कांस्टेबलों पर हमला कर उनकी वर्दी फाड़ दी, नेम प्लेट नोच डाली, हमलावरों से पिट रहे सिपाहियों को मौके पर पहुंची गिहार बस्ती की महिलाओं ने मुकदमा दर्ज करा, फंसा देने की उल्टी धमकी दे डाली । किसी तरह छूट कर वहां से कोतवाली पहुंचे सिपाहियों ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार रात के समय चीता मोबाइल टीम के सिपाही गस्त करते हुए लकूला बस्ती पहुंचे थे। उसी समय इस बस्ती के निवासी बुद्ध पाल पुत्र जोगेंद्र की उन्होंने शक होने पर तलाशी लेने का प्रयास किया। तो बुद्ध पाल ने अपने दो-तीन अन्य साथियों के साथ सिपाहियों पर हमला बोल दिया। उन्होंने सिपाहियों को जमकर पीटा वर्दी फाड़ी, नेम प्लेट नोच डाली। उसी समय वहां पहुंची गिहार बस्ती की महिलाओं ने धमकी देते हुए सिपाहियों को मुकदमे में फसाने की बात कही । किसी तरह बचकर पुलिस सिपाही कोतवाली पहुंचे ।जहां उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है। किंतु समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug