पोल पर चढ़े हेल्पर की विद्युत करंट आघात से हुई हालत गंभीर

Picsart 23 03 01 17 13 59 995

फर्रुखाबाद 1 मार्च 2023
मामला फर्रुखाबाद के मोहल्ला लिंजीगंज का है। जहां अमेठी जदीद निवासी ( हेल्पर) विद्युत कर्मी 22 वर्षीय सलीम पुत्र मजीद विद्युत लाइनमैन गोविंद के साथ लाइन में आए फाल्ट को सही करने गया। शटडाउन लेने के बाद सलीम पोल पर चढ़ गया और जैसे ही उसने लाइन में आए फाल्ट को सही करना शुरू किया। उसके कुछ ही देर बाद बिजली आ गई। विद्युत प्रभाव होते ही सलीम झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे स्थानीय लोगों ने सहारा देकर उपचार के लिए निकट के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां घायल का उपचार जारी है । घटना के संबंध में परिजनों का आरोप है कि उसे जानबूझकर कर पोल पर चढ़ाया और उसके बाद लाइट चालू करवा दी । परिजनों ने बताया कि वह लाइनमैन का हैलपर है। उसके बाद भी लाइनमैन गोविंद ने उसे 11 हज़ार वाली लाइन पर चढ़ा दिया। जबकि इस संबंध में लाइनमैन का कहना है कि उसने काम शुरू कराने से पहले ही शटडाउन ले लिया था । लेकिन न जाने कैसे और क्यों शटडाउन के बावजूद भी विद्युत लाइन चालू कर दी गई। जिससे हादसा हो गया। खैर जो भी हो इस तरह की इससे पहले भी कई घटनाएं विद्युत विभाग की लापरवाही से हो चुकी हैं। लेकिन फिर भी विभाग लापरवाही छोड़ने को तैयार नहीं है। उसी का नतीजा है कि आज फिर यह घटना घटित हो गई।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes