बारात से वापस लौट रही बस और बोलेरो कार की टक्कर में एक की मौत, सात लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Picsart 22 04 23 20 51 47 926

राजेपुर / फर्रुखाबाद 23 अप्रैल 2022

जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र में आज दिन शनिवार को तेज रफ्तार बस तथा बोलेरो कार की आमने सामने हुई टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।वही इस घटना में सात अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए । सभी घायलों को उपचार के लिए मौके से ले जाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव उजरामऊ के पास बारात लेकर वापस आ रही प्राइवेट बस की सामने से आ रही बुलेरो जीप से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखचे उड़ गए। इसमें बुलेरो सवार हरदोई निवासी युवक की मौत हो गई है। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा बस में सवार हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव बरुआरा गढिया के सुशील कुमार (30), सर्वेश (31), रजनीश (24), जिले के ही थाना बहेटा गोकुल के गांव जसमई खिलौना के संजय कुमार (22) और शहाजहांपुर के अल्लाहगंज निवासी रोहित (22) सहित 7 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों समेत पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों को निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया है। एक की हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।पुलिस द्वारा मृतक के घर सूचना भेज दी गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes