विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन खेल दिवस के रूप में मनाया

4

कायमगंज / फर्रुखाबाद न्यूज़ 29 अगस्त 20-22
आज सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः कालीन सभा में कुमारी तपस्या तिवारी और अंशुल ने हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने खेल की दुनिया में भारत का नाम रोशन किया । इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने मेजर ध्यान चंद्र को याद करते हुए कहा कि भारत की खेल नीति में बदलाव होने से खेल जगत में भारत ने विशेष उपलब्धि हासिल की है। ओलंपिक गेम, एशियाई गेम, और कामनवेल्थ गेम में भारत को अनेक पदक प्राप्त हुए हैं। कामनवेल्थ गेम में 61 पदक प्राप्त हुए। मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल पाकर भारत को एक नई ऊंचाई दी है। इस मौके पर प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से अनुशासन बढ़ता है। भाईचारा कायम होता है। राष्ट्र के प्रति प्रेम बढ़ता है और एक दूसरे की संस्कृति व परंपरा को जानने का मौका मिलता है। इस मौके पर विद्यालय में एक स्लो, साइकल रेस प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें बालिका वर्ग में सानिया गंगवार प्रथम, कुमारी पारुल द्वितीय, कशिश आरिफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में अभय प्रथम, सूर्यांश द्वितीय, अमित यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर की दौड़ में कृष्णा यादव, अनुज, अनुपम, ने अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ मनोज तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, डॉ विजय बाबू गुप्ता ,धर्मेंद्र दीक्षित ,अनिकेत भारद्वाज तथा अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने छात्र- छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि आप सभी लोग 6 शीर्षक पर जोर दें। ग्रीन सीपीवीएन,कालीन सीपी ,स्वास्थ्य सीपी, मेरीटोरियस सीपी, ऑलराउंडर सीपी ,डिजिटल सीपी को बढ़ावा देने की जरूरत है। समय की मांग के अनुसार एक ग्लोबल स्तर पर नागरिक बनना है।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes