मां-बाप का दामन छोड़ युवती ने प्रेमी का दामन थामा

Picsart 22 05 31 18 54 38 361

शमशाबाद फर्रुखाबाद 31 मई 2022

मां-बाप का दामन छोड़ युवती ने प्रेमी का दामन थामा प्रभारी थानाध्यक्ष शमशाबाद की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने एक दूसरे के गले मे माल्यार्पण करते हुए कहा छोड़ेंगे ना हम तेरा साथ ओ साथी मरते दम तक । बताते चलें शमशाबाद थाना पुलिस द्वारा एक सराहनीय कार्य कराया गया। जिसकी शमशाबाद नगर में चहु ओर प्रसंसा हो रही है क्योंकि यह नेक कार्य एक ऐसे प्रेमी युगल की शादी समारोह का था जिसे थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के लोगों ने कार्यक्रम आगे बढ़ाया। दोनों परिवार के लोगों की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने गले में माला डालकर एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुना बिबरण के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुइया खेडा निवासी सुग्रीव कुमार पुत्र प्रदीप कुमार का शमशाबाद थाना क्षेत्र के ही गांव फरीदपुर सैद बाड़ा निवासी अंजलि पुत्री रामअवतार से एक लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की प्रेम कहानी जब आम लोगों की जुबान पर आई तो मोहल्ले के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी दोनो परिवारो को जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दिया। लेकिन किसी ने कहा है इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपता जो एक ना एक दिन सामने आ ही जाता है। चाहे जितने भी पहरा लगाया जाए लेकिन प्रेमी युगल समाजिक बेड़ियों को तोड़कर मिल ही जाते हैं। चर्चाएँ है प्रमिका को प्रेमी इतना भाया उसने शादी करने का फैसला कर लिया सूत्रों के अनुसार बीते दिवस की रात्रि युवती अपने मां बाप से खून के रिश्ते को तोड़ चंपत हो गई जिसे कस्बा फैजबाग पुलिस द्वारा प्रेमी युगल के रूप में हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान प्रेमिका ने प्रेम कहानी बता कर अपने मन के इरादे जाहिर किए मामला फैजबाग पुलिस को समझ नही आया तो शमसाबाद थाना पुलिस के हबाले कर दिया गया। यहां भी प्रभारी थानाध्यक्ष शमसाबाद द्वारा प्रेमी युगल से अलग अलग बैठा कर मामले की जानकारी ली गई। प्रेमीका का कहना था शादी करेगी तो उसी के साथ करेगी। नही तो फांसी लगाकर जान दे देगी। प्रेमिका के अटल नैना को लेकर एक बार पुलिस भी सकते में आ गई मौके पर प्रेमिका के परिजनों को बुलाया गया जहां पर जिन्होंने बेटी के नाबालिग होने का हवाला दिया जबकि युवती का कहना था कि वह बालिग है और उसे अपनी मर्जी से फैसला लेने का अधिकार है। परिजनों द्वारा युवती को समझाने का प्रयास किया गया। घर जाने की बजाए प्रेमी के साथ जाने की जिद की तो नाराज युवती के परिजन मौके से चले गए प्रेमी के परिजनों द्वारा थानाध्यक्ष शमसाबाद से दोनों का प्रेम विवाह कराए जाने की गुहार की गई साथ ही प्रेमिका ने प्रेमी का हाथ थाम ते हुए कहा उसे मरना कबूल है पर प्रेमी से बिछड़ना कबूल नहीं है अगर प्रेमी ने उसे नहीं अपनाया तो वो जान दे देगी प्रेमिका के उदगार सुन शमशाबाद थाना पुलिस को निर्णय लेना ही पड़ा। दोनो की रजामंदी के चलते शादी की तैयारियां शुरू की गई पंडित जी को बुलाया गया हंसी खुशी के माहौल में प्रभारी थानाध्यक्ष शमसाबाद मनोज कुमार भाटी की मौजूदगी में शादी की तैयारियां की गई पंडित के द्वारा वेद मंत्रों के मध्य प्रेमी युगल एक दूसरे को माल्यार्पण कर हमेशा हमेशा के लिए विवाह के बंधन में बंध गए मौके पर मौजूद परिजनों ने प्रेमी युगल को आशीर्वाद देकर नए सिरे से जीवन बिताने के लिए प्रेमिका को प्रेमी के साथ रवाना किया। इस मौके पर सभ्रांत लोग प्रेमी युगल के प्रेम बिबाह में साक्षी बने। मामला क्षेत्र में दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना था प्रभारी थानाध्यक्ष शमसाबाद द्वारा प्रेमी युगल को प्रेम विवाह के बंधन में बंधवा कर जो सराहनीय कार्य किया प्रशंसनीय रहा।

शमशाबाद से संवाददाता मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes