शमसाबाद फर्रुखाबाद 8 अगस्त 2022 सावन महीने के सोमवार को शमशाबाद में धूमधाम से निकाली की कावड़ यात्रा उधर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शमशाबाद के नेतृत्व में कावड़ यात्रा। जिसमे भगबान शंकर माता पार्वती की झांकी एबं शंकर पार्वती का अखाड़ा कार्यक्रम को भक्तों ने जमकर सराहा पुष्प वर्षा के साथ कावड़ यात्रा रवाना की गई। भक्तों किया जगह-जगह स्वागत सत्कार जानकारी के अनुसार श्रावण महीने का चौथा सोमवार जो आखिरी सोमवार है । इस आखिरी सोमवार पर शहर से लेकर गांव तक भक्तों में हर्षोल्लास का वातावरण देखा गया। हर तरफ भक्ति माहौल में भगवान के मंदिरों में जय जय कार हो रही है जगह-जगह घंटे घड़ियाल तथा भक्तों की गगनभेदी आवाज से सावन का महीना बास्तविक साबन का महीना नजर आया । ऐसा लग रहा था जैसे सावन के महीने में आम जनमानस भगवान की भक्ति धारा में बह कर उनका मुरीद हो गया हो सावन का चौथा सोमवार अर्थात आखिरी सोमवार होने के कारण शमशाबाद नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थित शिब धामो में भक्तों द्वारा सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा ।



जहां मंदिर के संरक्षक पुजारी भक्तों से प्रसाद लेकर भगवान भोलेनाथ को समर्पित करने के बाद उन्हें प्रसाद वितरित करते नजर आए भगवान के मंदिरों में भक्तो के जयकार का नजारा देखा गया के अलावा शहर की हर गली कूचे से भगवान की कावड़ यात्रा में भाग लेने बाले कांवरियों को घुँघरुओं की छम छम की आबाज तथा भोला तेरी बम के जयकारों के बीच काबर यात्रा के साथ भक्तों को गुजरते हुए देखा गया। कंधे पर कावर उठाए कांवरियों का जत्था जिसे सोमवार को ढाई घाट शमशाबाद जाते हुए देखा गया भक्तों का मानना है ढाई घाट शमशाबाद की पवित्र गंगा नदी जहां गंगा स्नान के बाद पूजा अर्चना की जाती है और यहीं से जल भरने के बाद कावड़ यात्रा आगे बढ़ाई जाती है चाहे वह गोला गोकरननाथ हो या फिर शमशाबाद नगर में स्थित चौमुखी महादेव मंदिर या फिर गुमटी महादेव मंदिर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच पूजा अर्चना करते हुए देखा गया इसके साथ ही भगवान की मनपसंद वस्तुओं में भांग धतूरा बेल पत्री तथा बेर एवं प्रसाद अर्पित करते हुए देखा गया । इसी कड़ी में शमशाबाद नगर से कांवरियों का एक दल कावड़ यात्रा के साथ रवाना हुआ इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में कांवरियों द्वारा कावड़ यात्रा को अंजाम दिया गया इसका मर यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ के दरबार में जाने का जिम्मा उठाया पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ कांवरियों की हौसला अफजाई की। उन्हें तिरंगा पकड़ा कर उनका हौसला बढ़ाया साथ ही स्वयं कांधा देकर कांवर यात्रा को आगे बढ़ाया कांवर यात्रा में भाग लेने वाले कांवरियों को कस्बे के भक्तों ने तिलक लगाकर उनका माल्यार्पण किया तो कुछ भक्तों ने फूलों की बारिश कर उन्हें भगवान भोला के दरबार में जाने का रास्ता दिखाया कार्यक्रम में भगवान शंकर पार्वती की झांकी निकाले जाने के साथ-साथ शंकर पार्वती का अखाड़ा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसे देख वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने कबाडियों की हौसला अफजाई की सबसे बड़ी बात यह रही सावन महीने के आखिरी सोमवार को कावड़ यात्रा में भाग लेने वाले कावड़ियों का भक्तों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया इस मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता अवधेश पांडे विकास श्याम मिश्रा सहित तमाम समर्थक मौजूद रहे।
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug