Farrukhabad news कमालगंज एसओ का कथित ‘नमकीन कांड’ ऑडियो वायरल: कार्रवाई के बदले 10 किलो सेम की नमकीन मांगने का आरोप

Picsart 26 03 04 05 13 38 150

Farrukhabad news-मारपीट मामले में कार्रवाई के नाम पर नमकीन मांगने का आरोप, पीड़ित पक्ष बोला—5 किलो देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई;
कमालगंज /फर्रुखाबाद
जिला फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के एसओ अवध नारायण पांडेय का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर काम के बदले फर्रुखाबाद की प्रसिद्ध सेम बीज की नमकीन अधिकारियों तक भेजने के नाम पर ‘राहत शुल्क’ के रूप में मांगते हुए सुनाई दे रहे हैं। हालांकि यह समाचार माध्यम वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है, क्योंकि इसकी सत्यता जानने के लिए निष्पक्ष और तकनीकी जांच आवश्यक है। बताया जा रहा है कि, 24 फरवरी को एक युवक के भाई के साथ उसकी ससुराल में मारपीट की घटना हुई थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले में कार्रवाई करने के नाम पर एसओ अवध नारायण पांडेय ने 10 किलो सेम बीज की नमकीन की मांग की। पीड़ित के भाई का कहना है कि वह केवल 5 किलो नमकीन ही दे पाया, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि एसओ के साथ एक एसआई ने भी कागजों के नाम पर वसूली की बात कही। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि घटना के कई दिन बाद पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की गई, जिससे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वायरल ऑडियो में होली के त्योहार का हवाला देते हुए अधिकारियों को नमकीन पहुंचाने की बात भी कही जा रही है। गौरतलब है कि फर्रुखाबाद की सेम बीज की नमकीन देश-विदेश तक प्रसिद्ध है और इसकी कीमत लगभग एक हजार रुपये प्रति किलो तक बताई जाती है।
फिलहाल यह कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अधिकारियों की ओर से एसओ के खिलाफ कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है। इस पूरे मामले से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं पीड़ित परिवार कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है।

रिपोर्ट दीपक सिंह फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कमालगंज एसओ का कथित ‘नमकीन कांड’ ऑडियो वायरल: कार्रवाई के बदले 10 किलो सेम की नमकीन मांगने का आरोप

Farrukhabad news-मारपीट मामले में कार्रवाई के नाम पर नमकीन मांगने का आरोप, पीड़ित पक्ष बोला—5[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ट्रेन में टीटी की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, स्लिपर सीट के नाम पर यात्रियों से वसूले 500 से 1000 रुपये

Farrukhabad news -मुंबई से कानपुर अनवरगंज जाने वाली ट्रेन में सामने आया मामला, यात्री ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 4 लाख की लूट निकली झूठी कहानी: कर्ज से बचने के लिए फेरी वाले ने रची वारदात की स्क्रिप्ट, पुलिस जांच में खुला राज

KAIMGANJ NEWS -कस्तूरबा स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूट की दी थी सूचना,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खौफ का खेल: कायमगंज में बाइक सवार लुटेरों का तांडव, कपड़े के फेरीवाले से 4 लाख की सनसनीखेज लूट

KAIMGANJ NEWS कस्तूरबा स्कूल के पास वारदात को दिया अंजाम; पुलिस महकमे में हड़कंप, इलाके[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news हिंदी पेपर के सवाल पर सपा नेता की आपत्ति, ‘पंडित’ शब्द को विकल्प में शामिल करने पर उठाए सवाल

Farrukhabad news -एसआई भर्ती परीक्षा के प्रश्न को बताया आपत्तिजनक, पेपर बनाने वाली कमेटी पर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news खौफनाक सेंधमारी: शातिर चोरों ने बीज भंडार को बनाया निशाना, 91 हजार ‘साफ’

Farrukhabad news –छत पर चढ़े, ताला तोड़ा और पिलर की सरिया मोड़कर हुए नौ दो[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बकाया के ‘धुएं’ में सुलगती कताई मिल: श्रमिकों ने फूंका बिगुल, सरकार और प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

Farrukhabad news ● 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मिल गेट पर गरजे मजदूर, बोले- ‘हक[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes