KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद।
विकासखंड कायमगंज क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन पहली पाली में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षाएं कराई गईं, जबकि कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की गृह विज्ञान व कृषि विज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न हुई। दूसरी पाली में शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षाएं दो पालियों में कराई जा रही हैं। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक चली। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षाएं 20 मार्च तक संचालित की जाएंगी। परीक्षा के साथ-साथ मूल्यांकन की भी व्यवस्था की गई है। विद्यालयों को 30 मार्च तक परीक्षा परिणाम अभिभावकों को दिखाना अनिवार्य किया गया है।
प्रशासन की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा पारदर्शिता के साथ समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिले के 2071 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व संविलियन विद्यालयों के करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। परीक्षाओं के लिए तैयार प्रश्नपत्र पहले ही सभी विद्यालयों में पहुंचा दिए गए थे। कक्षा एक से पांच तक के *विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा फिलहाल मौखिक रूप से कराई जा रही है*। मंगलवार को इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की लिखित व मौखिक दोनों माध्यमों से परीक्षा आयोजित की जाएगी।
वहीं कई विद्यालयों में पहले दिन छात्रों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। कायमगंज तहसील के सामने स्थित संविलियन विद्यालय में जूनियर वर्ग में पंजीकृत 92 छात्र-छात्राओं में से 46 ही उपस्थित रहे, जबकि प्राइमरी वर्ग में पंजीकृत 91 बच्चों में से केवल 28 ने मौखिक परीक्षा दी। विद्यालय के इंचार्ज मोहसिन खान ने बताया कि रमजान के चलते छात्रों की उपस्थिति कम रही है। हालांकि विद्यालय की ओर से सुबह डोर-टू-डोर जाकर बच्चों को जागरूक किया जाता है और उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसी प्रकार मोहल्ला चिलांका स्थित कंपोजिट विद्यालय में भी उपस्थिति कम रही। यहां जूनियर वर्ग में पंजीकृत 38 बच्चों में से केवल 11 ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि प्राइमरी वर्ग में 40 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 22 की उपस्थिति दर्ज की गई।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun
UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”
Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]
Jun