सचिवों के न आने से ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों सहित जनता का सामान्य कार्य तक हो पाना हो रहा मुश्किल

IMG 20221012 WA0015

कमालगंज / फर्रुखाबाद 12 अक्टूबर 2022
सरकार की नीतियों के मुताबिक हर काम आसानी के साथ हो सके । इसके लिए शासन ने हर ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत भवन बनवा कर वहां ग्राम पंचायत सचिव तथा संबंधित अन्य कर्मचारियों को उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं निस्तारित कर उनके कामों को सरलता के साथ करने का आदेश पारित कर रखा है। लेकिन इस आदेश का अनुपालन कितना हो रहा है। यह किसी से छिपा नहीं है ।कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर आना पसंद नहीं करते। जरूरतमंद उन्हें खोजने में ही अपना समय बर्बाद करता रहता है। इसकी एक बानगी आज उस समय देखने को मिली जब जनपद के विकासखंड कमालगंज में बुलाई गई ग्राम प्रधानों की बैठक। जिसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख कि अनुपस्थित में उनके प्रतिनिधि कर रहे थे। इसी बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों ने आए दिन उत्पन्न होने वाली समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए सरकारी आदेश के अनुसार काम ना होने का खुलासा किया। देखें उसकी एक झलक:-
ब्लाक परिसर में, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शीलचंद्र राजपूत ने प्रधानों की बैठक ली। इस दौरान प्रधानों ने अपनी समस्याओं को बैठक पटल पर रखते हुए। एक-एक करके समस्याएं गिनाई। बैठक मैं ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई । प्रधानों ने बताया कि हमारे यहां सचिव नही आते है। और जैसे -तैसे कोई सचिव आ भी जाए तो ट्रांसफर हो जाता है। हमारी जनता के मृत्यु व जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाते हैं। बच्चो के आधार कार्ड बिना सचिव के सिग्नेचर के नहीं हो पाते है। तो कुछ प्रधानों ने कहा डोंगल से पेमेंट नहीं हो पाता है और अगर पेमेंट लग भी जाए तो काफी दिन पहुंचता ही नही है। जिससे लेवर, मिस्त्री व फर्म परेशान होकर ग्राम प्रधान से बार-बार भुगतान कराने के लिए कहते हैं। कुछ ग्राम पंचायतों में बिना पेमेंट के विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। तथा रोज-रोज सचिव के बदलने से प्रधानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो वह कुछ प्रधानों ने यह भी बताया कि ब्लाक परिसर में बिना कमीशन के कोई कार्य नहीं होता है। कमीशन बाजी के खेल की पोल खोल कर ग्राम प्रधानों ने अप्रत्यक्ष रूप से ब्लॉक कार्यालय में कार्यरत संबंधित कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। भले ही उन्होंने सीधे-सीधे किसी कर्मचारी का नाम न लिया हो लेकिन बिना कमीशन काम ना होने की बात बैठक में कह कर एक तरह से भ्रष्टाचार बढ़ने की पुष्टि तो कर ही दी। बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलचंद राजपूत ,बीडीओ आलोक आर्य , प्रधान लिपिक विजय राठौर सहित क्षेत्र के अधिकांश ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
संवाददाता =दीपक यादव – कमालगंज (फर्रुखाबाद)

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes