शमसाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
शमशाबाद फर्रुखाबाद 19 जून 2022 भीषण गर्मी के दौर में फसलों की सिचाई को तरस रहे किसानों ने भगवान इंद्र देव से दुआये करते हुए कहा कि अब तो पानी दे। किसानों के अनुसार निचली गंगा नहर में लंबे समय से पानी नही आया। यदिआया भी तो मुख्य शाखा एवं माइनरों तथा रजवाहो में टेल तक पानी पहुंचा ही नहीं । डीजल इंजन पम्प भी वोरिगों से पानी छोड़ रहे है । मायूस किसानों के अनुसार भू गर्भ जल स्तर धीरे- धीरे खिसक रहा है । जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी का दौर जारी है ।ऐसे हालातो में आसमान से भगवान सूर्य देव की नाराजगी आम जनमानस को महँगी पड़ रही है । कल तक जिन चौराहों तिराहों पर आम लोग नज़र आते थे। आज कल दिन दोपहर होते ही घरों में छिप जाते हैं। एक समय था। जब शहरों में जाने के लिए लोग सड़क किनारे खड़े होकर सरकारी बसों के आने का इंतजार किया करते थे । आजकल भीषण गर्मी ने सब कुछ बदल दिया है। हालात यहां तक पहुंचे कि लोगों को दिन दोपहर का बक्त घरों पर ही गुजारना पड़ रहा है। लोगों का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्र से बास्ता होने के कारण यहां का अधिकांश ब्यक्ति कृषि कार्य पर आधारित है । अगर बो खेतों में कृषि कार्य नहीं करेगा तो घर परिबार की रोजी रोटी कैसे चलाएगा। ऐसे हालातों में गरीब मजदूर किसान हर कोई सुबह सुबह के बक्त कृषि कार्य को अंजाम देने के लिए घरों से निकल जाता है । दोपहर से पहले ही या तो घर आ जाते हैं या फिर किसी घने पेड की छांव में अपना वक्त गुजारते हैं। दोपहर का समय ढलता जाता है और मौसम में कुछ बदलाव होता है तब लोग अपने खेतों में क्रषि कार्य को अंजाम देते हैं। किसानों के अनुसार समय के अनुरूप खेतों में तैयार की गई फसलें जो सिंचाई के अभाव में सूख रही हैं। कल तक डीजल इंजन पंपसेट के सहारे फसलों की सिंचाई का जिम्मा लेने वाले धनाढ्य किसान आज कल बो भी हाथ खड़े करने लगे हैं। क्योंकि जलस्तर लगातार घटता जा रहा है और डीजल इंजन पंपसेट जवाब देने लगे हैं। लोगों का कहना है कि निचली गंगा नहर के पानी से सैकड़ों किसान हजारों बीघा फसलों की सिंचाई का कार्य किया करते थे। इस वक्त बो भी किसानों की अनदेखी किए हुए लापरवाही की चादर ओढ़े बिभाग सो रहा है। जिसकी गाज गरीब किसानों पर पड रही है। किसानों को अपने अपने खेतों में तैयार हो रही फसलों को बचाना मुश्किल हो रहा है ।कुछ किसानों के खेतों में निजी स्तर पर समर नलकूप लगाए गए जिनके सहारे क्षेत्रीय किसान फसलों की सिंचाई करने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है ₹200 प्रति घंटे की दर से समर नलकूप स्वामी सिंचाई करा रहे हैं । फसलों को बचाने के लिए निजी नलकूप अथवा समर आदि के सहारे सिंचाई का जिम्मा संभालने वाले गरीब किसान आर्थिक तंगी के शिकार नजर आ रहे है। क्षेत्रीय किसानों के अनुसार बताया गया है आजकल किसानों द्वारा मक्का चरी मूंगफली ईख सहित तमाम फसले तैयार की जा रही हैं, के अलाबा आम के बाग जिन्हें सिचाई की आवश्यकता सिचाई जैसी मूल भूत समस्याओ को तरसते किसानों ने बताया भविष्य की स्थितियों को देखते हुए किसानों द्वारा धान की पौध को भी तैयार किया जा रहा है। जिससे बरसात के पहले पखवाड़े में धान की फसल की गड़ाई का कार्य किया जा सके। ऐसे हालातों में किसानों को पानी की जरूरत होती है। लेकिन भीषण गर्मी के दौर में लगातार घट रहे जलस्तर से किसानों का हाल बेहाल हो रहा है । किसानों में राजा राम सियाराम बृजेश कुमार अखिलेश कुमार अफरोज शाहरुख मेहंदी हसन मीर खा सहित तमाम किसानों ने बताया गर्मी के मौसम में तैयार की गई फसलें भीषण गर्मी में सिंचाई के अभाव के कारण झुलस रही हैं ।क्योंकि ना तो सिंचाई के लिये नहरों में पानी है। न ही डीजल इंजन पंप सहायक हो रहे हैं ।ऐसे हालातों में किसान सूखी नहर को देखकर बादलों की ओर टकटकी लगाए ईश्वर से वर्षा होने के लिए प्रार्थना कर रहा है क्योंकि अब उसका एकमात्र सहारा वर्षा ही शेष बची है।
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr