फर्रुखाबाद 22 मई 2022
सरकार द्वारा हर माह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत राशन वितरण किया गया । जिसे मुफ्त का समझकर लोगों ने लिया ,कुछ ने खाया तो कुछ लोगों ने इसका उपयोग दूसरे कामों में अपने हिसाब से किया। जब यह राशन वितरण किया जा रहा था। उस समय किसी ने यह नहीं सोचा था की एक दिन इस पर ग्रहण भी लग सकता है। समय की बदलती परिस्थित ने वही समय लाकर सामने खड़ा कर दिया। जिसकी उपभोक्ता कल्पना भी नहीं कर रहा था, खैर जो भी हो अब तो अगर आपके पास अंत्योदय कार्ड है और आप पात्र नहीं है, तो बिना समय गवाये 7 दिन के अंदर अपना राशन कार्ड संबंधित जिला पूर्ति कार्यालय पहुंच कर जमा कर दें। जिला पूर्ति कार्यालय से जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य द्वारा जारी पत्र में जानकारी देते हुए कहा गया है कि जिन लोगों के पास ट्रैक्टर ट्राली ,मोटरसाइकिल ,अपनी जमीन, पक्का मकान, कृषि योग्य भूमि, रंगीन टीवी ,फ्रिज अथवा रोजगार के लिए कोई निश्चित व्यवसाय आदि साधन है। तो ऐसे लोग अंत्योदय कार्ड के पात्र नहीं होंगे। यदि पत्र में जारी नियम के अनुसार अपात्र व्यक्ति अपना राशन कार्ड जमा नहीं करेगा। तो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत नियमानुसार उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है। परिपत्र जारी होने के बाद से ही पूरे जिले में खलबली मची हुई है।
बहुत से कार्ड धारक ऐसे हैं। जिनके पास बताए गए साधन तो हैं। किंतु फिर भी उनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण उनका परिवार दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करता नजर आता है। ऐसे लोग इस समय काफी चिंता ग्रस्त दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके पास साधन है लेकिन वे असाध्य बीमारियों के कारण परेशान हैं। उनकी भी आर्थिक स्थिति सही ना होने के कारण परिवार के सामने रोटी रोजी की समस्या बनी रहती है।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct