Shamshabad news–छोटी बेटी को भी दबंग द्वारा बड़ी लड़की की तरह अगवा कर लेने की धमकी से घबराई महिला ने लगाई पुलिस से गुहार

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Shamshabad news–शमशाबाद / फर्रुखाबाद 11 अगस्त 2023 सरकार जहां एक ओर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर महिलाओं को उनका सम्मान दिलाने का प्रयास कर रही है। वहीं पुलिस प्रशासन भी जगह-जगह महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराकर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। लेकिन यहां एक अंतर्जनपदीय दबंग ने एक महिला को उसकी नाबालिग बेटी को उठा ले जाने की धमकी देकर दहशत में डाल दिया है। महिला को डर है। जिस तरह दबंग दबंगई का परिचय देकर बड़ी बेटी को ले गया। जो आज भी आरोपी के पास है। जिसका न्यायालय में बाद विचाराधीन है। एक बार फिर बेखौफ आरोपी ने दूसरी नाबालिक बेटी को उठा ले जाने की धमकी दी।मामला शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर सैदबाड़ा का बताया जा रहा है। यहां की निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी भीकम सिंह ने एटा जनपद के ग्राम सिरमोरा निवासी प्रेम उर्फ मुनेंद्र सिंह पुत्र रामबाबू के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि आरोपी उसकी बड़ी पुत्री जिसे वर्ष 2016 में भगा ले गया था। जो उसी के पास है। पीड़ित महिला के अनुसार 25 जुलाई को आरोपी उसके घर में घुस गया। उस वक्त घर में कोई नहीं था। महिला से गाली गलौज कर अभद्रता की तथा छोटी नाबालिक बेटी को उठा ले जाने की धमकी दी। इसके बाद से ही महिला दहशत में है। महिला का कहना है कि उसकी नाबालिक बेटी को उठा ले जाने के चक्कर में दबंग उसके गांव में ही चक्कर लगा रहा है। जिसकी वजह से लड़की के परिवार वाले उसकी सुरक्षा को लेकर खासे भयभीत हैं। उधर इस त्रासदी के कारण लड़की पढ़ने के लिए स्कूल भी नहीं जा पा रही है। फिलहाल दबंग की धमकी से घबराई पीड़ित महिला ने शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है । अब देखना यह है कि दवंग की दवंगई से थाना पुलिस पीड़ित महिला को किस तरह और कब तक एवं कैसे सुरक्षा व न्याय दिला पायेगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes