Farrukhabad news निगरानी समिति और उड़दस्ता रखेंगे पैनी नजर

IMG 20230419 WA00121

Farrukhabad news फर्रुखाबाद 19 अप्रैल 2023

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में निर्वाचन के लिए बनाए जाने वाले चेक पोस्टों पर रुपये, शराब व अन्य सामग्री लाने वालों पर निगरानी के लिए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दस निगरानी समिति का गठन कर दिया है। मतदाताओं को लुभाने संबंधी सामग्री वितरण करने की शिकायत पर सामग्री को पकड़ने के लिए उड़न दस्ता भी गठित कर दिए हैं। निगरानी और उड़दस्ता में लगाए गए अफसरों को निकाय चुनाव शांतपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने का आदेश दिया है।
निकाय चुनाव में मतदाताओं के लिए दूसरे जिलों से शराब व अन्य उपहार मंगाए जाते हैं। दूसरे जिलो से आने वाली शराब, रुपये व अन्य उपहारों को पकड़ने के लिए जिले में जगह-जगह चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इन चेक पोस्ट पर निगरानी करने के लिए अफसरों की टीम बनाकर लगाई गई है। नगर पालिका सदर में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संतोष कुमार मिश्रा, डॉ. कल्पनाथ निगरानी समिति के प्रभारी बनाए गए हैं। इनके साथ एक दरोगा, दो सिपाही और एक वीडियोग्राफर लगाया गया है। नगर पालिका कायमगंज में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. गौरीशंकर लाल सिरौजिया को लगाया गया है। इनके साथ भी एक दरोगा, दो सिपाही और एक वीडियोग्राफर लगाया गया है। नगर पंचायत शमसाबाद में डॉ. पुनीत कुमार पांडेय, नगर पंचायत नवाबगंज में डॉ. आदित्य किशोर, नगर पंचायत कंपिल में डॉ. शिवम गुप्ता, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में डॉ. सुरेंद्र सिंह, नगर पंचायत कमालगंज में जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुदीप कुमार, नगरपंचायत खिमसेपुर में जीआईटीआई के इंस्ट्रक्टर रविंद्रनाथ गर्ग और नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर में डॉ. प्रदीप कुमार को निगरानी समिति का प्रभारी बनाया गया है। इनके सभी के एक-एक दरोगा, दो-दो सिपाही और एक-एक वीडियोग्राफर रहेगा। इसके अलावा जीआईटीआई के इंस्ट्रक्टर सुरेश चंद्र शर्मा और रमाकांत शुक्ला को अतिरिक्त में रखा गया है। जिलाधिकारी ने प्रतिदिन होने वाली कार्रवाई की रिपोर्ट वरिष्ठ कोषाधिकारी को दिए जाने का आदेश दिया है।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes