शमसाबाद फर्रुखाबाद 25 अगस्त 2022 किसानों की 5 सूत्रीय समस्याओं को लेकर भाकियू का 30 अगस्त को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद कार्यालय परिसर में होगा धरना प्रदर्शन। खंड विकास अधिकारी शमशाबाद को पांच सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन देकर फर्रुखाबाद जनपद को सूखाग्रस्त घोषित कराये जाने की मांग की। गुरुवार को गंगा रोड स्थित भाकियू जिला महासचिव संजय गंगवार के प्रतिष्ठान गंगा रोड जहां जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत के नेतृत्व में बैठक हुई बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई तदोपरांत जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसान नेताओं ने खंड विकास अधिकारी शमशाबाद समीम अशरफ को 5 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन देकर फर्रुखाबाद जनपद को सूखाग्रस्त घोषित कराये जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है बरसात का मौसम होने के बावजूद भी बारिश ना होने से किसानों का हाल खराब हैं । सिंचाई के अभाव में फसलें सूख रही हैं ,गरीब मजदूर किसान लगातार कर्ज की खायी में दबकर बेहाल है। सरकार द्वारा फर्रुखाबाद जनपद का सर्वे कराकर गरीब किसान मजदूरों को आर्थिक मुआवजा दिलाया जाए। शमसाबाद क्षेत्र में आवारा गोवंश जो किसानों की फसलों की बर्बादी का कारण बने हुए आवारा जानवरों को जनप्रतिनिधियों के तहत गौशालाओ में शिफ्ट कराया जाए। अघोषित कटौती पर प्रतिबंध लगाकर कृषि क्षेत्र को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए नहर रजवाहे तथा माइनरों में पानी टेल तक पहुंचाया जाए । वैसे भी निचली गंगा नहर में एक लंबे समय से पानी की ढंग से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कहीं-कहीं दबंग किसान निचली गंगा नहर को बंधक बनाकर गरीब किसानों के लिए मुसीबतों का कारण बने हुए हैं ग्राम खिनमनी माइनर के पास विभाग ने फर्जी कुलाबे उखाड़ दिए हैं। जिससे फसलें नष्ट हो रही हैं सिंचाई करने के लिए अतिरिक्त कुलाबे लगाए जाएं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से आज भी 30% किसान सम्मान निधि से वंचित हैं। उन्हे आज तक क़िस्त प्राप्त नहीं हुई। जांच कराकर लाभार्थियों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ दिलाया जाए। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत ने कहा आगामी 30 अगस्त को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद कार्यालय परिसर में भाकियू का धरना प्रदर्शन होगा। जिसमें किसानों की समस्याओं के समाधान कराए जाने की मांग की जाएगी। मांग के साथ जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को ज्ञापन दिया जाएगा । इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामबहादुर राजपूत जिला सचिव संजय गंगवार रामबरन सिंह डॉ कैलाश चंद यादव सलमान अहमद रामबेटी गुड्डी देवी गंगा देवी नरेंद्र सिंह शाक्य नन्हे लाल राजपूत सत्यभान राजपूत सहित तमाम किसान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun