शमसाबाद फर्रुखाबाद 21 मई 2022 सरकार के कड़े रुख से डग्गामार बसों का संचालन हुआ ठप आम यात्रियों की
मुश्किलें बड़ी आबागमन की सुविधा को बरकार रखने के लिये प्राइबेट बसो को अनुबंधित कर चलाया जाए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा डग्गामार वाहनों के प्रचलन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद जहां एक ओर आम लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर डग्गामारी पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर आम लोगों में यूपी सरकार के प्रति एक नाराजगी उत्पन्न होने लगी है लोगों का कहना है जब सरकार के बस की बात नहीं तो फिर डग्गामार बाहनो के प्रचलन पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया यूपी में परिवहन विभाग फर्रुखाबाद डिपो द्वारा विभिन्न जनपदों में दौड़ने वाली रोडवेज की बसें जो पर्याप्त मात्रा में न होने के कारण आम लोगों को यात्रा के खातिर बेहद मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है इससे पहले भी यात्रा के लिए लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था आने जाने के लिए लोग विभिन्न स्थानों पर सरकारी बसों के आने का इंतजार किया करते थे जबकि इंतजार करने वाले लोगों को भीषण गर्मी आसमान से बरसती आग के मध्य इंतजार करना पढ़ता था घंटों इंतजार करने के बाद जब सरकारी बसे आती नजर आती थी तो लोगों को राहत होती थी शायद अब उन्हें अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचने के।लिये बस मिलेगी आम यात्रियों के दिलों पर उस वक्त धक्का लगता था जब वे यात्रियों के अनुरोध किए जाने के बावजूद बसे नही रुकती थी ऒर दौड़ती हुई निकल जाती थी ऐसे में लोग परिबहन बिभाग को कोशते हुए नजर आते थे यही आलम आजकल देखा जा रहा है लोगों का कहना है डग्गामार वाहनों के प्रचलन से दुर्घटनाएं इस कदर बढ़ी की सरकार को डग्गामारी के खिलाफ निर्णय लेना पड़ा जबकि लोगों का कहना है सरकार को चाहिए अगर डग्गामारी पर अंकुश लगाना है तो परिबहन विभाग आम यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाए के लिए सरकारी बसों की व्यवस्था करें अक्सर देखा गया फर्रुखाबाद के विभिन्न स्थानों से दिल्ली जाने वाले लोगों को सरकारी बसों का घंटों इंतजार करते हुए देखा गया दुख है घंटों इंतजार करने के बावजूद भी सरकारी बसें नसीब नहीं होती पुनः घर लौटने को मजबूर हो जाते हैं सरकार द्वारा डग्गामार बाहनो की यात्रा पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर कई लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा अगर सरकार डग्गामार बाहनो पर प्रतिबंध लगाना चाहती है तो सबसे पहले बसों की संख्या बढ़ाई जाए लोकल यात्रा करने वाले लोगों को लोकल बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जाए शमशाबाद से फैजबाग तथा फर्रुखाबाद से कायमगंज मार्ग पर बरसो गुजरने के बावजूद भी परिवहन विभाग लोकल बस यात्रा उपलब्ध नहीं करा पाया ऐसे हालातों में सिर्फ डग्गामार वाहन ही है जो आज भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते आ रहे हैं इसी तरह फर्रुखाबाद से दिल्ली जाने वाली डग्गामार बसें जो यात्रियों को दिल्ली के कई इलाकों में पहुंचाने का कार्य करती हैं यात्रा को सुगम बनाए जाने के लिए सरकार को चाहिए कि वे नियमों के अंतर्गत प्राइवेट बसों का संचालन कराएं जिसमें प्रमुख बातों का ध्यान रखा जाए अन्यथा की स्थिति में यात्रा करने वाले लोगों के मुंह से सरकारी तंत्र के लिए उल्टा सीधा निकलता ही रहेगा गर्मी के मौसम में गंतव्य स्थानों पर जाने के लिए विभिन्न स्थानों पर लोगों को बसों का घंटों इंतजार करना पड़ता है इसके बावजूद भी सरकारी बसों के चालक आम यात्रियों को ठेका दिखाते हुए दौड़े चले जाते हैं इस तरह का रबैया कायमगंज फर्रूखाबाद मार्ग पर कहीं भी देखा जा सकता है जहां आम यात्रियों की भीड़ तो देखी जा रही है वही घंटों इंतजार करने वाले लोगों के जज्बातों से सरकारी बसों के चालक खिलवाड़ करते हुए दौड़े चले जाते हैं इस संबंध में कुछ परिवहन निगम की बसों के चालकों से जानकारी की गई तो चालकों का कहना था परिवहन विभाग द्वारा पर्याप्त बसे उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण आम यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना भुगतना पड़ रहा है अगर सरकार और परिवहन विभाग दोनों आम लोगों की यात्रा को सुगम बना दें तो डग्गामारी धीरे-धीरे अपने आप समाप्त हो जाएगी सरकार को चाहिए परिबहन बिभाग के पास सरकारी बसों की व्यवस्था पर्याप्त नहीं तो प्राइवेट बसों को अंडरटेकिंग के तहत चलाया जाए जिससे आवागमन करने वाले लोगों की यात्रा आसान हो सके अन्यथा की स्थिति में आवश्यक कार्य के लिए आवागमन करने वाले लोग जिन्हें बसों के इंतजार में घंटों गुजारने पड़ते है बे
बद दुआएं देते देखे जा रहे है
शमशाबाद से संवाददाता मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun